HomeUttarakhandडाॅन बास्को स्कूल मोटाहल्दु में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

डाॅन बास्को स्कूल मोटाहल्दु में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

डाॅन बास्को सीनियर सेकेण्डरी स्कूल बेरीपड़ाव, मोटाहल्दु में प्राइमरी वर्ग के विद्यार्थियों के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोउल्लास के साथ किया गया।

जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्रीमती रजनी पाण्डे जी विद्यालय की पूर्व अध्यापिका और सम्मानित अतिथि श्री नागेन्द्र शर्मा जी (खेल प्रबंधक कुमाऊँ विश्व विद्यालय) द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

कार्यक्रम की शुरूआत बच्चों द्वारा स्वागत गीत, गणेश वन्दना, सरस्वती वन्दना तत्पश्चात् जुम्बा नृत्य व योगा नृत्य जैसी मनमोहक प्रस्तुती देकर दर्शकों का मन मोह लिया।

दौड़, रीले रेस, कुर्सी दौड़, बैंगल पैकिंग, टग आफ वाॅर जैसे कई खेलों का आयोजन हुआ

खेल प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया जैसे 200 मीटर दौड़, रीले रेस, कुर्सी दौड़, बैंगल पैकिंग, टग आफ वाॅर जैसे कई खेलों का आयोजन किया गया।

जिन खेलों में बच्चों के साथ-साथ अध्यापक-अध्यापिकाओं और अभिभावकों ने भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के सफल संचालन का श्रेय विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विनीता श्रीवास्तव, प्रबंधक श्री गोपाल सिंह बिष्ट, चेयरपर्सन श्रीमती आरती बिष्ट और विद्यालय की समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को जाता है।

खेल प्रबंधन में श्रीमती चन्द्रिका जोशी और श्री प्रियांशु भट्ट का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मंच संचालन चम्पा जोशी एवं श्रीमती अमृता जोशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.