spot_img
spot_img
HomeEntertainmentद कपिल शर्मा शो को अर्चना सिंह ने कहा अलविदा! अब इस...

द कपिल शर्मा शो को अर्चना सिंह ने कहा अलविदा! अब इस मशहूर शो में आएंगी नजर

पिछले कई दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि कपिल शर्मा अपनी पूरी टीम के साथ यूएस टूर पर जा रहे हैं। ऐसे में शीघ्र ही ‘द कपिल शर्मा शो’ बंद होने की सुगबुगाहट है। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि ‘द कपिल शर्मा शो’ बंद होने के पहले ही शो की जज अर्चना पूरन सिंह के हाथ बड़ा ऑफर लग गया है।

जानकारी के अनुसार, archana पूरन सिंह जल्द ही एक और रियलिटी शो ‘इंडियाज लाफ्टर चैलेंज’ को जज करेंगी। इस शो में देशभर से मशहूर कॉमेडियंस शिरकत करेंगे जो एक दूसरे को टक्कर देंगे। खबरों की मानें तो ये शो बहुत हद तक ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर’ जैसा हो सकता है।

शो को जज करेंगी अर्चना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, archana पूरन सिंह लोकप्रिय अभिनेता शेखर सुमर के साथ शो को जज करेंगी। हालांकि इसे लेकर अब तक अर्चना पूरन सिंह की तरफ से किसी भी तरह का कोई बयान नहीं आया है। मगर अर्चना ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस शो का एक प्रोमो वीडियो अवश्य साझा कर दिया है।

अर्चना पूरन सिंह ‘द कपिल शर्मा शो’ में बतौर जज हैं। हालांकि शो में कई बार स्वयं कपिल शर्मा अर्चना पूरन सिंह की मोटी रकम को लेकर उनका कई बार मजाक उड़ा चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्चना पूरन सिंह एक एपिसोड के 10 लाख रुपये लेती हैं।

इसे भी पढ़़े़े-Kashmiri Pandit राहुल भट्ट व SPO की हत्या करने वाले आतंकी लश्कर व जैश के

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.