आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल लामाचौड़, हल्द्वानी में अध्ययनरत 10वीं की परीक्षा में सम्मिलित छात्र – छात्राओं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा । विद्यालय का परीक्षा परिणाम विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शानदार रहा । इस वर्ष विद्यालय के रिकॉर्ड बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये।
जिसमे प्रथम स्थान -शिवांगी जोशी 97.4%, द्वितीय स्थान – हिमाक्षी उपाध्याय 97.2%, तृतीय स्थान – हर्षित सिंह अधिकारी 96.2%, चौथा व पांचवा स्थान – ख़ुशी परगाई और नैना पांडे 95.8% ने प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय के कई बच्चों ने विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त किये। विद्यालय परिवार ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी गई एवं शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम आने पर शिक्षकों को बधाई दी।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
