टीचर भर्ती मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। Arpita Mukherjee ने कोलकाता के टॉलीगंज और बेलघरिया में उनके दो आवासों से लगातार दो बार भारी मात्रा में नकदी और सोना बरामद होने के बाद गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के सामने कबूल किया कि बरामद पैसा पार्थ चटर्जी का है।
Arpita Mukherjee के मुताबिक मुझे नहीं पता पैसा कहां से आया और कैसे कमाया गया। इसी बीच ईडी जल्द अर्पिता और पार्थ चटर्जी को आमने.सामने बैठाकर पूछताछ की तैयारी कर रहा है। अर्पिता के मुताबिक, मैंने इस पैसे का इस्तेमाल नहीं किया।
अर्पिता ने ये कहकर बरामदगी से पल्ला झाड़ा
इसी बीच ईडी ने तीन बैंक खाते भी सील किए जिसमें करीब ढाई करोड़ रुपये जमा हैं। सूत्रों के मुताबिक अर्पिता का कहना है कि पार्थ चटर्जी के लोग उसके घर में एक कमरे में पैसा रखकर चले जाते थे। उस कमरे में जाने की इजाजत अर्पिता को नहीं थी।
अलमारी में लॉक भी उनका आदमी ही लगाता था। फिलहाल Arpita Mukherjee ने पूरी बरामदगी से पल्ला झाड़ लिया है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में टीचर भर्ती घोटाले से जुड़े मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने आज सुबह अर्पिता मुखर्जी के उत्तर कोलकाता के बेलघरिया स्थित फ्लैट पर लगभग 18 घंटों से चल रही अपनी रेड को अब खत्म कर दिया।
इसे भी पढ़े-मैंने जानबूझ कर नहीं कहा था ‘राष्ट्रपत्नी’, मेरे मुंह से निकल गया: अधीर रंजन
इस रेड में अर्पिता मुखर्जी के घर से 20.21 करोड़ नहीं बल्कि पूरे 29 करोड़ रुपए के साथ-साथ 5 किलो सोना भी बरामद किया गया है। ईडी के अधिकारी वहां से लगभग 29 करोड़ रुपये की नकदी को 10 स्टील के बक्सों में भर कर वहां से निकल गए हैं।
यानि अगर Arpita Mukherjee के दो घरों से रेड में मिली रकम को जोड़ दिया जाए तो वह 50 करोड़ हो जाएगी। क्योंकि बीते दिनों उनके दक्षिण कोलकाता स्थित फ्लैट से 21 करोड़ रुपये की नकदी मिलने के एक दिन बाद 23 जुलाई को उन्हें गिरफ्तार किया गया था।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

















