Friday, February 7, 2025
HomePoliticalअरविंद केजरीवाल का ऐलान, पानी का बिल सरकार बनते ही करूंगा माफ

अरविंद केजरीवाल का ऐलान, पानी का बिल सरकार बनते ही करूंगा माफ

आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव 2025 से पहले राष्ट्रीय राजधानी के लोगों से एक और वादा किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर आप वापस सत्ता में आती है तो राष्ट्रीय राजधानी के लोगों के पानी के बढ़े हुए बिल माफ कर दिए जाएंगे।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हमारी सरकार पिछले 10 वर्षों से लोगों को मुफ्त पानी उपलब्ध करा रही है। 12 लाख से अधिक परिवारों को 0 पानी का बिल मिलता है। लेकिन मेरे जेल जाने के बाद, मुझे नहीं पता कि इन लोगों ने क्या किया। उन्होंने कुछ गलत किया और लोगों को हर महीने हजारों-लाखों रुपए के पानी के बिल आने लगे।

चुनाव के बाद आप सरकार बनाएगी और हम उनके गलत बिल माफ कराएंगे

आप प्रमुख ने आगे कहा कि मैं सार्वजनिक रूप से और आधिकारिक तौर पर घोषणा करना चाहता हूं कि जो लोग सोचते हैं कि उनके बिल गलत हैं, उन्हें अपने पानी के बिल का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है, उन्हें इंतजार करना चाहिए। चुनाव के बाद आप सरकार बनाएगी और हम उनके गलत बिल माफ कराएंगे। ये मेरा सभी लोगों से वादा है, ये मेरी गारंटी है।

दूसरी ओर पंजाब की महिलाओं के एक समूह ने दिल्ली में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए दावा किया कि पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान उनके द्वारा किए गए वादे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। इसको लेकर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस और बीजेपी पर वार किया है।

उन्होंने कहा कि वे महिलाएं उनकी पार्टी की हैं। वे पंजाब से नहीं आये हैं, पंजाब की महिलाएं हमारे साथ हैं। उन्हें आम आदमी पार्टी पर भरोसा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस और भाजपा को आधिकारिक तौर पर घोषणा करनी चाहिए कि वे दिल्ली में आप के खिलाफ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.