Kandahar, खबर संसार। अफगानिस्तान तालिबान की सरकार आने के साथ ही वहां पर आतवाद भी बढ़ गया है। ताजा मामल का हैा जहां कंधार के एक शिया मस्जिद में हुए हमले में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने जानकारी दी है कि हमले में कम से कम 32 लोगों की मौत हो चुकी है और 53 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
यह धमाका जुम्मे की नमाज के दौरान हुआ है। अफगानिस्तान की न्यूज एजेंसी टोलो न्यूज के मुताबिक कंधार (Kandahar) के इमाम बरगाह मस्जिद में एक के बाद लगातार तीन धमाके हुए हैं। बता दें कि इमाम बरगाह मस्जिद कंधार के सबसे बड़े मस्जिदों में से है।
जोरदार था धमाका
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका जोरदार था और इस हमले में मारे गए लोगों की संख्या बढ़ सकती है। अब तक किसी ग्रुप ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हाल ही में 8 अक्टूबर को एक शिया मस्जिद में हुए हमले में कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई थी। इस धमाके को एक आत्मघाती हमलावर द्वारा अंजाम दिया गया था।
फ़िलहाल धमाके की वजह का पता नहीं चला है लेकिन ये विस्फोट पिछले शुक्रवार को अफ़ग़ानिस्तान के उत्तरी शहर कुंदूज़ में हुए शिया मस्जिद पर धमाके के ठीक एक हफ़्ते बाद हुआ है। उस हमले की ज़िम्मेदारी तथाकथित इस्लामिक स्टेट ने ली थी। (Kandahar )
इसे भी पढ़े-दोस्त ने दोस्त के गुप्तांग में लगाई हवा भरने वाली pressure मशीन, हुआ यह हाल
इससे पहले शहर के एक अस्पताल के डॉक्टर ने समाचार एजेंसी एएफ़पी को बताया है कि अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 13 घायलों का इलाज चल रहा है। एक चश्मदीद ने एएफ़पी को बताया कि उसने तीन धमाके सुने, इनमें से पहला धमाका मस्जिद के मुख्य द्वार पर, दूसरा मस्जिद के दक्षिण में और तीसरा वुज़ू करने वाली जगह पर सुना गया। (Kandahar)



