नई दिल्ली, खबर संसार: अगले महीने अप्रैल में 15 days बैंक रहेंगे बंद, जल्द निपटा लें ये काम, मार्च का महीना खत्म होने के करीब है। और बस कुछ ही दिनों में अप्रैल की महीना भी शुरू हो जाएगा। अगले माह अप्रैल में 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसलिए अगर आपको बैंक से संबंधित कोई वित्तीय लेनदेन व जरूरी कार्य हैं, तो जल्द से जल्द सारे काम निपटा लें। क्योंकि अप्रैल की महीने में बैंक में काफी छुट्टियां पड़ रही हैं।
ये भी पढें- उत्तराखंड बोर्ड Exam की तिथियां घोषित, जानिए तारीख व टाइमिंग
भारतीय रिजर्व बैंक ने जारी कर दी हाॅलीडेज लिस्ट
इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक हाॅलीडेज लिस्ट भी जारी कर दी है। इस लिस्ट में बैंकों में 15 days की छुट्टी दिखाई गई है। जिनमें जिनमें नेशनल और क्षेत्रीय दोनों हॉलिडे शामिल हैं। अप्रैल में गुड़ी पाड़वा, अम्बेडकर जयंती और बैसाखी जैसे त्यौहारों की के कारण बैंक बंद रहेंगे।
1 अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष भी शुरू
एक अप्रैल से नए फाइनेंशियल ईयर (2022-23) की शुरुआत होगी। नया फाइनेंशियल ईयर कई कारणों से काफी अहम होता है। इस महीने में लोगों को बैंकिंग से जुड़े कई तरह के काम होते हैं। लेकिन नए वित्त वर्ष के पहले ही महीने में अलग-अलग जोन में विभिन्न त्योहारों या अन्य वजहों से बैंकों में 15 दिन कामकाज नहीं होगा।
अप्रैल में 15 days बैंक रहेंगे बंद
- 1 अप्रैल- वित्तीय वर्ष की समाप्ति
- 2 अप्रैल- गुड़ी पड़वा, पहला नवरात्र
- 4 अप्रैल- सरहुल, रांची
- 5 अप्रैल- बाबू जगजीवन राम जन्मदिन, हैदराबाद
- 14 अप्रैल- बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती
- 15 अप्रैल- गुड फ्राइडे
- 16 अप्रैल- बोहाग बिहू, गुवाहटी
- 21 अप्रैल-गरिया पूजा, अगरतला
- 29 अप्रैल- जमात- उल- विदा, जम्मू और कश्मीर
- इसके अलावा 6 साप्ताहिक छुट्टियां अगले महीने अप्रैल में रहेंगी।

