देहरादून खबर संसार: उत्तराखंड बोर्ड Exam की तिथियां घोषित, जानिए तारीख व टाइमिंग, उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा की तिथियों को घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षाएं 28 मार्च से शुरू होकर जो 28 अप्रैल तक चलेंगी। बोर्ड परीक्षा के लिए 1333 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें इस साल 21 नए Exam केंद्र बनाए गए हैं। इस वर्ष 10वीं12वीं की परीक्षाओं में लगभग 2 लाख 42 हजार छात्र -छात्राएं भाग लेंगें।
नकल रोकने के लिए बनाए गए सचल दल
जबकि नकल रोकने के लिए राज्य, मंडल और जिला स्तर पर सचल दल बनाए गए हैं। अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा एसपी खाली के मुुताबिक उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा को लेकर इस बार 191 संवेदनशील और 18 अतिसंवेदनशील केंद्र घोषित किए गए हैं। शासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।
ये भी पढें- इस रोड पर निगम की जेसीबी ने फुटपाट कराए खाली
उत्तराखंड बोर्ड Exam में की टाइमिंग
इस साल 2022 उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 1 लाख 29 हजार छात्र परीक्षा देंगें तो वही इंटरमीडिएट के 1 लाख 13 हजार छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद की बैठक के बाद यह फैसला हुआ कि 28 मार्च 2022 से हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं शुरू होंगी। उत्तराखंड बोर्ड Exam में हाईस्कूल की टाइमिंग सुबह 8 बजे से 11 बजे तक रहेगी। तो इंटरमीडिएट के छात्रों की परीक्षा की टाइमिंग 11 बजे से 2 बजे तक रहेगी। अपर शिक्षा निदेशक के मुताबिक परीक्षा में नकल रोकने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। राज्य स्तर के साथ ही गढ़वाल और कुमाऊं दोनों मंडलों में सचल दल गठित किए गए हैं। वहीं सभी जिलों में भी जनपद स्तर पर इसका गठन किया गया है।


