Saturday, February 14, 2026
HomeNationalAI पर दांव, कर्मचारियों पर वार! मेटा में 1500 लोगों की छंटनी...

AI पर दांव, कर्मचारियों पर वार! मेटा में 1500 लोगों की छंटनी तय

दुनियाभर की आईटी और टेक कंपनियों में छंटनी का दौर अभी थमता नजर नहीं आ रहा है। माइक्रोसॉफ्ट, टीसीएस जैसी दिग्गज कंपनियों के बाद अब सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक की पैरेंट कंपनी Meta भी बड़े फैसले की तैयारी में है। संकेत मिल रहे हैं कि Meta Layoffs 2026 के तहत कंपनी करीब 1,500 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है।

Reality Labs डिविजन सबसे ज्यादा प्रभावित

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह छंटनी मेटा के Reality Labs डिविजन में की जाएगी। फिलहाल इस यूनिट में लगभग 15,000 कर्मचारी काम कर रहे हैं, जिनमें से करीब 10 प्रतिशत वर्कफोर्स प्रभावित हो सकती है। इस फैसले का औपचारिक ऐलान मंगलवार को किए जाने की संभावना है।

AI और डेटा सेंटर पर बढ़ा मेटा का फोकस

मेटा के इस कदम को कंपनी की नई रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। मेटा अब Artificial Intelligence (AI) और डेटा सेंटर्स में भारी निवेश कर रही है। लागत संतुलन बनाए रखने के लिए कंपनी अन्य सेगमेंट्स, खासकर AR और VR से जुड़े प्रोजेक्ट्स में खर्च घटा रही है।

Oculus से शुरू हुआ Reality Labs का सफर

Reality Labs की शुरुआत Oculus के रूप में हुई थी, जो वर्चुअल रियलिटी हेडसेट बनाने वाला एक स्टार्टअप था। इसकी स्थापना Palmer Luckey ने की थी और बाद में फेसबुक ने साल 2014 में इसे अधिग्रहित कर लिया। इसके बाद यह डिविजन मेटा के AR और VR हार्डवेयर-सॉफ्टवेयर का मुख्य केंद्र बन गया।

ऐलान से पहले कर्मचारियों में बेचैनी

छंटनी के ऐलान से पहले ही कंपनी के भीतर तनाव का माहौल है। रिपोर्ट के अनुसार, मेटा के CTO एंड्रयू बॉसवर्थ ने Reality Labs के सभी कर्मचारियों की एक अहम बैठक बुलाई है। कर्मचारियों को इस बैठक में फिजिकली मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। यह बैठक संभावित छंटनी से ठीक एक दिन पहले रखी गई है, जिससे अनिश्चितता और चिंता और बढ़ गई है।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.