खबर संसार, नई दिल्ली: बड़ी राहत – आ गई children के लिए कोरोना वैक्सीन, कोरोना की पहली और दूसरी लहर ने दुनियाभर के देशों को बहुत नुकसान पहुंचाया है। इसकी तीसरी लहर आने की भी आशंका जताई जा रही है। तीसरी लहर में children को नुकसान होने की भारी संभावना है।
ऐसे में बच्चों को कोरोना से बचने के लिए एक बड़ी राहत देने वाली खबर सामने आ रही है। कि क्यूबा देश में बच्चों की दो वैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल पूरा होने के बाद बच्चों को भी कोरोना वैक्सीन लगनी शुरू हो गई है। जिनका नाम है अब्दला और सोबराना। वहां पर children को कोरोना वैक्सीन दी जा रही है।
ये भी पढें- गुरमीत सिंह उत्तराखंड नए राज्यपाल
children को लगाई जा रही है वैक्सीन
क्यूबा की रेग्युलेटरी अथॉरिटी की निदेशक ओल्गा लीडिया जैकोबो के मुताबिक, बच्चों पर क्लीनिकल ट्रायल का मूल्यांकन किया गया. क्यूबा के सिएनफ्यूगोस शहर में ही इस आयुवर्ग के children को वैक्सीन लगी है। क्यूबा में 3 सितंबर को 12 साल से अधिक उम्र वाले बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगनी शुरू हुई थी और फिर 6 सितंबर से 2 से 11 साल के बच्चों को भी वैक्सीन लगाई जाने लगी।
WHO ने अभी नहीं दी मान्यता
आपको बता दें किविश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अभी तक इस वैक्सीन को मान्यता नही दी है। इसलिए अभी ये कहना मुश्किल है कि भारत सहित अन्य देश इस वैक्सीन को लगवाना चाहेंगे या नहीं। फिलहाल कोई भी देश बाहरी वैक्सीन को अपने यहां ट्रायल के बाद ही मान्यता देता है। हालांकि भारत समेत कई देशों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वैक्सीन पॉलिसी में थोड़ी ढील दी है, लेकिन क्यूबा की वैक्सीन के साथ एक बड़ी दिक्कत ये भी है कि इसे डब्ल्यूएचओ ने भी मान्यता नहीं दी है।
भारत में बच्चों की वैक्सीन की स्थिति
आपको बता दें कि भारत में भी 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों को कोरोना वैक्सीन देने की तैयारी चल रही है। फिलहाल जायडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन को देश में आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दे दी गई है। उम्मीद की जा रही है कि इसी महीने के आखिर तक भारत में भी बच्चों की वैक्सीन देने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। कहा जा रहा है कि इसी साल दिसंबर तक 18 वर्ष से कम उम्र वालों के लिए 3 से 4 वैक्सीन को अप्रूवल मिल सकता है।


