खबर संसार, नई दिल्ली। बड़ी खबर – कोराना वैक्सीन की तीसरी booster dose देने की तैयारी में भारत, पूरी दुनिया में एक बार फिर से करोना संक्रमण का बढ़ना सभी को चिंता में डाल दिया है। ऐसे में भारत ने भी तीसरे booster dose देने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए जल्द पॉलिसी जल्द जारी की जाएगी।
ये भी पढें- खुशखबरी सर्वाधिक माइलेज देने वाली मारुति की हैचबेक सिलेरियो की लांचिंग
कोविड टास्क फोर्स के प्रमुख सदस्य डॉ. एनके अरोरा ने कहा कि वह पिछले तीन सप्ताह से पाॅलिसी डाक्यूमेंट पर काम कर रहे हैं। इसमें उन लोगों की कैटेगरी बताई जाएगी, जिन्हें तीसरा booster dose देने में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि खबरे मिल रही हैं कि कई लोग चुपचाप तीसरा डोज ले रहे हैं। मैं कहना चाहता हूं कि अभी अपनी मनमर्जी से तीसरा booster dose न लें। इसके लिए जल्द ही एक नीति दस्ताावेज जारी किया जाएगा।
6 महीने बाद booster dose लेना सही
विशेषज्ञो का मनना है कि पहले की अपेक्षा अगर कोरोना वायरस में बदलाव होता है तो कोरोना वैक्सीन के तीसरे बूस्टर डोज की जरूरत पड़ सकती है। यहां बताते चलें कि इस वर्ष 2021 में डेल्टा वैरिएंट ने भारत सहित कई देश में भारी तबाही मचाई थी और लगातार अभी भी कई देशों में इसका कहर जारी है। साथ ही कोवैक्सिन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक के डॉ. कृष्णा एल्ला का कहना है कि दूसरा डोज लेने के 6 महीने बाद booster dose लेना सही रहेगा। हालांकि, इस बारे में आखिरी फैसला सरकार को लेना है।
बतातें चले कि भारत में लगातार 35 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं। आज एक दिन में एक दिन में कोविड-19 के 12,516 नए मामले सामने आए 500 से ज्यादा लोगों की महामारी से मौत हो गई। देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,44,14,186 हो गई।


