चेन्नई, खबर संसार। तमिलनाडु में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर सियासत गर्मा गयी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चेन्नई में राज्य सचिवालय की ओर मार्च किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की डीएमके सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कम नहीं करने को लेकर निशाना साधा।
इसे भी पढ़ें: कश्मीर में आतंकियों ने स्कूल में घुस कर हिंदू कश्मीरी टीचर को मारी गोली, मौत
दरअसल, केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती की थी। जिसकी बदौलत पेट्रोल-डीजल के दामों में थोड़ी कमी आई है। जानकारी के मुताबिक, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के अन्नामलाई के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने चेन्नई में राज्य सचिवालय की ओर मार्च किया और प्रदेश की डीएमके सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कम नहीं करने को लेकर निंदा की।
के अन्नामलाई ने कहा कि डीएमके ने चुनावी घोषणापत्र में वादा किया था कि वे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश: 5 रुपए और 4 रुपए की कमी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने दो बार ईंधन की कीमतों में कमी की है। हम राज्य सरकार से मांग करते हैं कि वह अपने घोषणापत्र में किए गए वादे को पूरा करे।
इसे भी पढ़े-चंपावत उपचुनाव: दोपहर एक बजे तक 45.90 % मतदान, बूथों पर लंबी कतार
केंद्र ने घटाई थी एक्साइज ड्यूटी
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने हाल ही में एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी। ऐसे में पेट्रोल पर 8 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपए प्रति लीट एक्साइज ड्यूटी कम किया गया था। जिसकी बदौलत देशभर में पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी आई। केंद्र सरकार के एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती करने की वजह से पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 7 रुपए प्रति लीटर कम हो गई।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए
