HomeNationalकश्मीर में आतंकियों ने स्कूल में घुस कर हिंदू कश्मीरी टीचर को...

कश्मीर में आतंकियों ने स्कूल में घुस कर हिंदू कश्मीरी टीचर को मारी गोली, मौत

नई दिल्ली, खबर संसार। कश्मीर में आतंकियों ने स्कूल में घुस कर हिंदू कश्मीरी टीचर रजनी बाला के सिर में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल टीचर ने अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया। रजनी की मौत की खबर मिलते ही क्लास में दहशत फैल गई। मौत की खबर सुनते ही क्लास में स्टूडेंट्स बेहोश हो गई।

मौत के खबर के बाद क्लासरूम में दहशत

आतंकियों की दहशत और क्रूरता से अब महिलाएं और बच्चियां भी सुरक्षित नहीं है। जिस स्कूल में बच्चियां तालीम लेने जाती हैं वहां उन्हें नफरत और आतंक का घिनौना रूप देखने को मिल रहा है। आतंकियों की बर्बरता की दहशत का असर बच्चों को कोमल मन पर पड़ रहा है। आतंकियों के खौफ की वजह से बच्चियां क्लासरूम में ही बेहोश हो गई। स्थानीय जर्नलिस्ट्स की मदद से बच्चियों को क्लासरूम से बाहर लाया गया। इसके बाद उनके मुंह पर पानी के छीटें मारे गए।

इसे भी पढ़े-चंपावत उपचुनाव: दोपहर एक बजे तक 45.90 % मतदान, बूथों पर लंबी कतार

स्कूल के पास पड़ा था महिला टीचर का पर्स

घटना के बार में स्थानीय लोगों ने बताया कि ये वारदात सुबह करीब 10 बजे हुई। आतंकियों द्वारा गोली मारे जाने के बाद रजनी बाला का पर्स और जूती स्कूल के बाहर ही पड़ी थी। एक ग्रामीण ने बताया कि मैंने देखा कि टीचर के सिर में गोली लगी है। उन्होंने बताया कि एक अन्य टीचर ने मदद के लिए उसे उठाया। गोपालपोरा ग्राम प्रधान ने कहा कि मैंने पुलिस को सूचना दी।

रोज 10 किलोमीटर पैदल जाती थी पढ़ाने

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रजनी बाला गोपालपोरा के हाईस्कूल में तैनात थी। वह रोज करीब 10 किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल में बच्चियों को पढ़ाने जाती थी। वह पिछले 5 साल से पढ़ा रही थीं। रजनी बाला ने आर्ट्स में मास्टर्स किया था। इसके अलावा उन्होंने बीएड और एमफिल की डिग्री भी ली थी।

एक महीने में टारगेट किलिंग की 7वीं घटना

स्कूल टीचर रजनी की मौत के बाद स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है। कश्मीर में एक महीने में टारगेट किलिंग की यह सातवीं घटना है। इससे पहले सेंट्रल कश्मीर के बड़गाम में एक सरकारी कर्मचारी राहुल भट की आतंकवादियों ने उनके ऑफिस के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे। भट को तीन सप्ताह पहले चदूरा शहर में तहसील कार्यालय के अंदर आतंकवादियों ने मार गिराया था।

उन्हें 2010-11 में प्रवासियों के लिए विशेष रोजगार पैकेज के तहत एक क्लर्क की नौकरी मिली थी। वहीं, एक हफ्ते पहले, 35 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लूएंशर अमरीन भट की बडगाम जिले में आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने कहा था कि हमला लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों ने किया था। इस महीने टारगेट किलिंग का शिकार हुए लोगों में तीन ऑफ-ड्यूटी पुलिसकर्मी थे, जबकि चार आम लोग थे।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.