HomeNationalउपचुनाव में BJP को झटका: बिहार-बंगाल में RJD-TMC तो छत्तीसगढ़ में कांग्रेस...

उपचुनाव में BJP को झटका: बिहार-बंगाल में RJD-TMC तो छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आगे

नई दिल्ली, खबर संसार। जी, हां उपचुनाव में भाजपा के झटका लगा है बिहार-बंगाल में RJD-TMC तो छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र में कांग्रेस आगे है। शुरुआती रुझानों में आसनसोल से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा 3.7 लाख से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं, बालीगंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा छोड़कर तृणमूल में गए बाबुल सुप्रियो आगे हैं।

बोचहां में आरजेडी को बढ़त

बिहार के बोचहां सीट पर हुए उपचुनाव में आरजेडी ने शानदार जीत हासिल की है। आरजेडी के अमर पासवान ने बीजेपी की बेबी कुमारी को 35 हजार से अधिक मतों से हराया है। अमर पासवान को 82562, बेबी कुमारी को 45909 और वीआईपी की गीता कुमारी को 29279 वोट मिले हैं।

इसे भी पढ़े-फ‍िर बढ़ने लगे corona के केस, 24 घंटे में 948 नए केस दर्ज

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को लाभ

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी 11वें राउंड में 11903 वोटों से आगे निकल गई हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी हैं। कांग्रेस में जीत का जश्न शुरू हो गया है। खैरागढ़ से लेकर रायपुर तक कांग्रेसी ढोल बजाकर डांस कर रहे हैं। सीएम भूपेश के जिला बनाने की घोषणा का जादू चल खैरागढ़ पर चल गया।

आपको बता दें कि यहां हुए उपचुनाव में करीब 78 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। कांग्रेस ने चुनावी अभियान के दौरान खैरागढ़ को नया जिला बनाने का वादा किया था। पिछले साल नवंबर में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) के विधायक देवव्रत सिंह के निधन के कारण उपचुनाव कराना पड़ा है।

महाराष्ट्र में भी कांग्रेस को बढ़त

पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में मतों की गिनती जारी है। यहां 15 उम्मीदवार मैदान में थे। मुख्य लड़ाई राज्य में महा विकास अघाड़ी सरकार के घटक कांग्रेस और विपक्षी भाजपा के बीच देखने को मिल रही है। कांग्रेस यहां फिलहाल आगे चल रही है। कांग्रेस ने दिवंगत विधायक की पत्नी जयश्री जाधव को मैदान में उतारा है। जबकि भाजपा ने सत्यजीत कदम को मैदान में उतारा है।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.