HomeCoronablack fungus के मरीज प्राइवेट में भी करा सकेंगे फ्री इलाज

black fungus के मरीज प्राइवेट में भी करा सकेंगे फ्री इलाज

नई दिल्ली खबर संसार: black fungus के मरीज प्राइवेट में भी करा सकेंगे फ्री इलाज। कोरोना के चलते फैले black fungus का इलाज अब दिल्ली के प्राइवेट अस्पतालों में फ्री में करवा सकेंगे। इसके लिए दिल्ली सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार ब्लैक फंसग यम्यूकोरमाइकोसिसद्ध जैसी बीमारी का समय पर उपचार होना जरूरी है।

समय पर होगा ऑपरेशन, मिलेंगी ज्यादा सुविधाएं

बीतें कुछ दिनों से देखा जा रहा है कि सरकारी अस्पतालओं में black fungus के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिस वजह से सर्जरी की तारीख मिलने में काफी समय लगा जाता है जो बेहद खतरनाक है, क्योंकि इस बीमारी का समय पर इलाज होना बेहद जरूरी है, इसलिए अब दिल्ली सरकार ने निजी अस्पतालों में इसका मुफ्त ऑपरेशन किया जाना सुनिश्ति किया है।

ये भी देखें- फार्मासिस्ट कह रहे हैं कि सरकार छलावा कर रही

यह जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने इसकी जानकारी दी। व साथ ही सराकर द्वारा जारी किए गए आदेश की प्रति भी पोस्ट की है। जैन ने अपने ट्वीट में लिखा है कि दिल्ली सरकार ने म्यूकोरमाइकोसिस के इलाज के लिए दिल्ली आरोग्य कोष की अपनी कैशलेस सर्जरी योजना का विस्तार किया है।

सिर्फ दिल्ली के लोगों को ही मिलेगी ये सुविधा

उन्होंने लिखा है कि दिल्ली के सरकारी अस्पताल में म्यूकोरमाइकोसिस का इलाज करा रहे दिल्ली के निवासियों को इलाज के लिए इस कैशलेस योजना के तहत सूचीबद्ध निजी अस्पताल में भेजा जा सकता है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि ये सुविधा सिर्फ दिल्ली के लोगों को ही मिलेगी।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.