खबर संसार हल्द्वानी। बिना स्वीकृति के एक और तल के निर्माण पर प्राधिकरण में की बिल्डिंग सील!जी हा जिला विकास प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह की टीम ने आज ये कार्यवाही की। इसके साथ ही उन्होंने शहर वासियों से अपील करी बिना स्वीकृति के निर्माण ना करे, वरना कड़ी कार्यवाही की जायेंगी।
बिना स्वीकृति के एक और तल के निर्माण पर प्राधिकरण में की बिल्डिंग सील!
प्राप्त जानकारी अनुसार आज दिनाक 12/4/2023 को नवीन मंडी बरेली रोड हल्द्वानी में श्री ओम प्रकाश शर्मा पुत्र मुरारी लाल शर्मा का व्यवसायिक निर्माण स्वीकृति से भिन्न (एक तल अतिरिक्त) निर्माण होने के कारण यथा स्थिति मे सील कर दिया गया l मौके पर अपर सहायक अभियंता श्री राजेंद्र कुमार व राकेश कुमार मुकेश कुमार दीपक आर्या मौजूद थे


