HomeCrimeव्यापारी नेता और राजनैतिक नेत्री मामला पुलिस ने दर्ज किया मामला

व्यापारी नेता और राजनैतिक नेत्री मामला पुलिस ने दर्ज किया मामला

खबर संसार हल्द्वानी।व्यापारी नेता और राजनैतिक नेत्री मामला पुलिस ने दर्ज किया मामला। शहर के एक व्यापारी नेता और राजनेतिक नेत्री बीच लंबे समय से चल रहा आरोप प्रत्यारोप के बीच पुलिस ने नेत्री सहित 2 महिला और एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

व्यापारी नेता और राजनैतिक नेत्री मामला पुलिस ने दर्ज किया मामला

इधर नेत्री ने खबर संसार को बताया की उसे पुलिस पर कतई विश्वाश नहीं है हमारे द्वारा तमाम शिकायते व्यापारी नेता के खिलाफ दी गई तो पुलिस के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। हमारे खिलाफ गलत दर्ज किया है पुलिस ने मामला। पुलिस इसमें कोई भी जांच आज तक नहीं कर पाई है पुलिस प्रशासन से हमें कोई भरोसा नहीं है और इसकी सारी रिकॉर्डिंग इस पर मैसेज इसकी फोटोस सब जिन जिन महिलाओं का यह नाम ले रहा है जिन को ही बदनाम करने की सोच रहा है हम सब महिलाओं के पास उसकी एक एक चीज का रिकॉर्ड है

बताते चले की व्यापारी जसविंदर भसीन से रंगदारी मांगने का मामला दर्ज किया है पुलिस ने। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि पुराने मामले में समझौता कराने के नाम पर रंगदारी मांगी जा रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर रोड गली नंबर 2 निवासी व्यापारी जसविंदर सिंह पुत्र चरनजीत सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपित महिलाओं ने खुद अपने कुछ वीडियो बनाकर बीती 3 मई को उनके मित्र राजीव और सुजीत को व्हाट्सएप पर भेजे और उन वीडियो को वायरल कर जसविंदर को बदमाश करने की धमकी दी थी। ऐसा नहीं करने की एवज में उनसे आठ लाख रुपये मांगे गए थे।

 

जसविन्दर सिंह पुत्र चरनजीत सिंह निवासी रामपुर रोड गली नम्बर 2 हल्द्वानी है । प्रार्थी के मित्र राजीव व रिश्तेदार सुजीत को हेमा कबड़वाल के द्वारा दिनांक 03.05.21 की रात को उसके नम्बर 3 विडियो व्हाटसैप के माध्यम से भेजी गई जिसमें प्रीति बिष्ट के द्वारा ब्लैकमेलिग की गरज से मेरे लिये बहुत से आरोप व विपरीत बातें कही जा रही है तथा उन विडियो में प्रीति बिष्ट धमकी दे रही है कि यदि मेरे साथ कोई अप्रिय घटना होति है तो उकी जिम्मेदारी प्रार्थी की होगी । यह विडियो मेरे मित्र राजीव के द्वारा दिनांक 07.05.2021 को मुझे एंव मेरे परिवार को दिखाये गये जिसमें में अपने परिवार पर बुरी ऑच आने से भयभीत हुँ । अतः आपको अवगत कराना है की प्रीति बिष्ट हमारी 21 वर्ष से स्थापित फर्म से कोस्टमोटिक का सामान ले रही थी और खुद की दुकान व होलसेल का कार्य कर रही है । प्रीति बिष्ट ने बैंक से लोन के लिये हमारी फर्म से कोटेशन लेकर बैंक में दी थी एंव बैंक द्वारा जब लोन स्वीकृत होने पर हमसे स्टाक लिया तथा बिल बैंक मैनेजर को देकर उक्त रकम बैंक द्वारा हमे दिया गया । प्रीति बिष्ट के द्वारा प्रार्थी से मुवलिक 80,000/- रुपये उधार लिये थे जिसको अदा करने के उद्देश्य से प्रीति बिष्ट के द्वारा चैक दिया गया था तो बांउस हो गया जिसका मुकदमा सक्षम न्यायालय में विचाराधीन है । प्रीति बिष्ट के द्वारा कई बार झूठी प्रथम सूचना रिपोर्ट पुलिस हल्द्वानी को दी है । जिसमें पुलिस हल्द्वानी के द्वारा जॉच की गई है जिसमें पुलिस के द्वारा प्रार्थी को बिलाया गया था तथा प्रार्थी ने प्रीति से सम्बन्धित समस्त कागजात पुलिस हल्द्वानी को दिये गये थे जिसमें पुलिस हल्द्वानी के द्वारा प्रार्थी को निर्दोष पाया गया । प्रार्थी के नम्बर पर पूर्व में प्रीति बिष्ट व उनके सहयोगी साथी हेमा के द्वारा ब्लैकमेल करने की नियत से एस एम एस भेजे गये थो जिसमें में उनके द्वारा रुपयों की मॉग की गई और फेसबुक में भी कुछ गलत पोस्ट करके मुझ पर दबाव व बदनाम करने की कोशिश की गई जिससे मेरे बूढे पिता व पत्नी अत्यधिक मानसिक आघात पहुचा है और वह दोनो लोग डिप्रेशन में आ गये है अब मुझे लगता है कि प्रीति बिष्ट हेमा किसी राजनैतिक दल से मिलकर प्रार्थी को किसी झूठे मुकदमें में फसाने की साजिश कर रही है प्रार्ती के द्वारा इस सम्बन्ध में एक प्रथम सूचना रिपोर्ट दिनांक 08.05.2021 को थाना इन्चार्ज महोदय हल्द्वानी को दी थी परन्तु पुलिस हल्द्वानी के द्वारा आज तक कोई कार्यवाही नही की गयी जिस कारण प्रार्थी महोदय के समक्ष आया है । अतःश्रीमान जी से प्रार्थना है कि एस एच ओ हल्द्वानी को आदेशित करने की कृपा करें कि वह प्रार्थी की रिपोर्ट दर्ज का उपरोक्त महिलाओं के विरुद्द आवश्यक कानूनी कार्यवाही करने की कृपा करें ।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.