HomeLocalइसको मोबाइल पर चैटिंग पड़ी भारी, गांव वालो ने कर दी पिटाई

इसको मोबाइल पर चैटिंग पड़ी भारी, गांव वालो ने कर दी पिटाई

खबर संसार लालकुआं। मोबाइल पर चैटिंग पड़ी भारी, गांव वालो ने कर दी पिटाई। जी हा मामला बिन्दुखत्ता लालकुआ का है। जहा युवक फर्नीचर की दुकान में काम करता था।

इसको मोबाइल पर चैटिंग पड़ी भारी, गांव वालो ने कर दी पिटाई

बताते चले की बंगाली कॉलोनी में निवास करने वाले युवक ने बिंदुखत्ता क्षेत्र के खैरानी में फर्नीचर का काम करने के आड़ में मोबाइल पर वहीं की एक युवती से चैटिंग करने से नाराज ग्रामीणों ने आरोपी युवक की पिटाई लगाकर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। जिसके बाद पुलिस ने शांति भंग की धाराओं में उसका चालान कर दिया है।

बिंदुखत्ता के खैरानी क्षेत्र में फर्नीचर का काम करने वाले लालकुआं बंगाली कॉलोनी निवासी दूसरे संप्रदाय से ताल्लुक रखने वाले उक्त युवक पर ग्रामीणों को शक था कि वह क्षेत्र की एक युवती से मोबाइल में चैटिंग कर रहा है, तथा बार-बार उक्त क्षेत्र में पहुंचकर वहां बेवजह चहल-कदमी करता है, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है, कई दिन से क्षेत्र के ग्रामीण उक्त युवक को खैरानी क्षेत्र में ना आने की हिदायत दे रहे थे, जैसे ही उक्त युवक आज प्रातः संदिग्ध अवस्था में ग्रामीणों को खैरानी क्षेत्र में दिखाई दिया तो ग्रामीणों ने पकड़ कर उसकी पिटाई लगा दी, तथा कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में कोतवाली पहुंचे हिंदूवादी नेताओं ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। युवक का पुलिस ने शांति भंग की धारा 151 के तहत उसका चालान कर दिया।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.