रूद्रपुर, खबर संसार। निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना (आईएएस) की पदोन्नति जिलाधिकारी चमोली हो जाने पर आज विकास भवन के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।
अधिकारियों द्वारा अपने सम्बोधन में मुख्य विकास अधिकारी के लगभग एक साल के कार्यकाल की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद को विकास कार्यो मे अहम भूमिका निभाई तथा विकास कार्यो को गति दी। निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों का पुरा सहयोग रहा, कार्य करने के लिये अच्छी टीम की जरूरत होती है जो मुझे यहां पर मिली।
हमे अपने दायित्वो का निर्वहन भली-भांति से करना चाहिए
उन्होने कहा कि हमेशा लक्ष्य निर्धारित करते हुये कार्यो का सम्पादन किया जाना चाहिये। उन्होने कहा कि जब मेरे द्वारा मुख्य विकास अधिकारी का दायित्व सम्भाला उस समय कोविड-19 संक्रमण के विषम परिस्थितियां थी किन्तु सभी अधिकारी/ कर्मचारियों ने मिल कर अच्छा कार्य किया जिसके लिये उन्होने सभी अधिकारी/कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। उन्होने कहा कि जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू महोदया के नेतृत्व में जो कार्य करने का अनुभव मिला वह एक स्मरणीय है जो भविष्य में भी विकास कार्यो को आगे बढाने में काम आयेगा।
इसे भी पढ़े-चीन के 17 प्रांतों में फैला कोरोना का डेल्टा वेरिएंट, चीन ने कई शहर किए सील
उन्होने कहा हमे अपने दायित्वो का निर्वहन भली-भांति से करना चाहिए। उन्होने कहा हमे परिवार की तरह आपस मे मिलजुल कर कार्य करना चाहिए व सरकारी योजनाओ को अंतिम छोर तक पहुंचाने मे अपना पुरा योगदान देना चाहिए। उन्होने कहा सरकारी योजनाओ का लाभ पात्र व्यक्तियो को मिले ऐसी हमारी मंशा होनी चाहिए। इस अवसर पर विकास विभाग की ओर से निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी को मोमेन्टो भेट कर सम्मानित करते भावभीनी विदाई दी। इस दौरान वाहन चालक संघ के केएस नेगी, मनोज कुमार, बब्बन राम, श्रीराम, श्याम लाल आदि ने पुष्प गुच्छ भेट कर सम्मानित किया।


