spot_img
spot_img
HomeUttarakhandमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया

देहरादून, खबर संसार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाल्डा एवं उसके आस-पास के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर कमिश्नर गढ़वाल एवं जिलाधिकारी टिहरी को आपदा प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने और उनके लिए भोजन एवं अन्य आवश्यक सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने जेसीबी से आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया और अवरुद्ध हुए मार्गों के खुलने तक आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करने और पेयजल एवं विद्युत की आपूर्ति जल्द सुचारू करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा काऊ, प्रीतम सिंह पंवार, गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार, डीआईजी गढ़वाल के.एस. नगन्याल, जिलाधिकारी टिहरी डॉ. सौरभ गहरवार, एसएसपी टिहरी नवनीत सिंह भुल्लर एवं जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

आपदा प्रभावित थानों मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा प्रभावित थानों मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवागमन को सुचारू करने के लिए शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन एवं #SDRF की टीमें निरंतर राहत एवं बचाव कार्यों के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं कर रही हैं।

विधायकगण अपने क्षेत्रों में हर स्थिति पर निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर हेलीकॉप्टर की अवश्यकता पड़ी तो सेना से भी मदद ली जाएगी। स्टेट के हेलीकॉप्टर को भी आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए अलर्ट मोड पर रखा गया है। निरीक्षण के दौरान विधायक श्री @umeshsharmakau एवं गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार भी मौजूद थे।

इसे भी पढ़े-BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.