HomeUncategorizedचीन ने नागरिकों के देश छोड़ने पर लगाई रोक, अफसर लोगों के...

चीन ने नागरिकों के देश छोड़ने पर लगाई रोक, अफसर लोगों के पासपोर्ट कर रहे नष्ट

चीन में कोरोना से लोग दहशत में हैै चावल, तेल, नूडल्स, नमक जैसी चीजों को एकट्ठा कर रहे हैं। चीन के वुहान शहर में सबसे पहले सामने आए कोरोना वायरस के घातक स्वरूप के दो साल के अधिक समय बीत जाने के बाद अब भी चीन में कोविड संकट थमा नहीं है।

मौजूदा वक्त में देशभर में अभी लगभग 40 करोड़ लोग किसी न किसी रूप में लॉकडाउन में रह रहे हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भीषण कोविड संकट और खस्ता होते आर्थिक हालात के बीच चीन ने अपने नागरिकों को देश छोड़ने पर पाबंदी लगा दी है। रिपोर्ट के अनुसार चीन ने फैसला देश से पैसों को बाहर निकलने से रोकने से बचाने के लिए उठाया है।

इसे भी पढ़ें:ज्ञानवापी मस्जिद-श्रृंगार गौरी का सर्वे पूरा, वकील का दावा- कुएं में मिला शिवलिंग

चीनी मानवाधिकार ने कार्यकर्ता ने वीडियों ट्विटर का दी जानकारी

चीनी मूल की मानवाधिकार कार्यकर्ता जेनिफर ज़ेंग ने एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। जिसमें पीपीईकिट पहने कुछ लोग यात्रियों के बैग को छीनते और घसीटते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही जेंग ने वीडियो के कैप्शव में लिखा है कि चीन का दक्षिणी ग्वांगडोंग प्रांत जुहाई में पता नहीं कि वास्तव में क्या हो रहा है। लेकिन ऐसी कई अफवाहें हैं कि कस्टम में लोगों के पासपोर्ट और यहां तक ​​कि ग्रीन कार्ड भी नष्ट किए जा रहे हैं। लोगों के लिए चीन से निकलना मुश्किल होता जा रहा है।

जेंग के वीडियो पोस्ट पर एक यूजर ने रिप्लाई करते हुए लिखा है कि ये सच है कि चीन में सीसीपी द्वारा बहुत से लोगों के पासपोर्ट नष्ट कर दिए गए हैं। इसलिए मैं वापस चीन जाने की हिम्मत नहीं करता। पासपोर्ट को नष्ट करने और लोगों की यात्रा को रोकने के लिए वे कई बहाने ढूंढते थे। सब कुछ भयानक और किसी भी समय से भी बदतर है। हालांकि शेयर किए गए वीडियो और पासपोर्ट नष्ट की जाने वाली खबरों की प्रमाणिकता को लेकर प्रभासाक्षी की तरफ से पुष्टि नहीं की गई है। ये पूरी तरह मीडिया रिपोर्ट और सोशल मीडिया पर किए दावे पर आधारित है।

इसे भी पढ़े-Gyanvapi Masjid का कमिश्नर डीएम की मौजू्दगी में हुआ सर्वे, मिले कई साक्ष्य

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.