इवान और चीन के बीच चल रहा तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने खुलासा किया है कि बीते कुछ घंटों में चीन की सेना ने ताइवान के आसपास अभूतपूर्व सैन्य गतिविधियां की हैं। इसे हाल के महीनों की सबसे बड़ी चीनी सैन्य मौजूदगी माना जा रहा है।
34 लड़ाकू विमान और 11 युद्धपोत
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के 34 सैन्य विमान और 11 युद्धपोत ताइवान के समुद्री और हवाई क्षेत्र के पास सक्रिय पाए गए। इसके साथ ही एक आधिकारिक चीनी जहाज भी इलाके में देखा गया, जिसने चिंता और बढ़ा दी।
मीडियन लाइन पार कर ADIZ में घुसपैठ
इन चीनी विमानों में से कई ने ताइवान और चीन के बीच मानी जाने वाली मीडियन लाइन को पार किया और सीधे ताइवान के एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन (ADIZ) में प्रवेश किया। ताइपे प्रशासन ने इसे खुला उकसावा करार दिया है।
ताइवान की सेना अलर्ट
हालात बिगड़ते देख ताइवान की वायुसेना और नौसेना को हाई अलर्ट पर रखा गया। रडार, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और रेडियो सिस्टम के जरिए हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
क्या है पूरा घटनाक्रम?
ताइवान के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, चीन के सैन्य विमान ताइवान के उत्तरी, मध्य, दक्षिण-पश्चिमी और पूर्वी ADIZ क्षेत्रों में देखे गए। चीन मीडियन लाइन को नहीं मानता और लगातार इसका उल्लंघन करता रहा है।
रक्षा मंत्रालय का बयान
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने साफ कहा है कि देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और हालात को नियंत्रण में रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं।
दशकों पुराना विवाद
चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है, जबकि ताइवान खुद को एक स्वतंत्र और लोकतांत्रिक देश बताता है। यही मतभेद दोनों देशों के बीच लगातार तनाव का कारण बना हुआ है।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
