उत्तराखंड में चीन में फैली बीमारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया था। चेतावनी के बाद स्वास्थ्य विभाग ने हर चीज पर बारीकी से नजर रखी। इसी क्रम में उत्तराखंड के बागेश्वर में दो बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण पाए गए। इस संबंध में बच्चों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे।
चीन में बच्चों में श्वसन संबंधी संक्रमण तेजी से फैल रहा है। हर दिन कई मरीज़ इसकी रिपोर्ट करते हैं। कोरोना के बाद अब चीन से फैली इस बीमारी को लेकर देश के लगभग सभी राज्य सकते में हैं। उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग ने चीन में फैल रहे माइक्रोप्लाज्मा निमोनिया और इन्फ्लूएंजा के खिलाफ एहतियाती कदम उठाना शुरू कर दिया है।
इस संबंध में चेतावनी भी जारी की गई थी। अलर्ट के बाद बागेश्वर जिले में दो बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण देखे गए। दोनों के सैंपल जांच के लिए सुशील तिवारी अस्पताल भेज दिए गए हैं और जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
हल्द्वानी में जांच के लिए भेजे सैंपल
बागेश्वर में बुधवार के दिन जिला अस्पताल में दो बच्चों को लाया गया था।उन्हें सांस लेने में तकलीफ के साथ इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षण की आशंका को देखते हुए डॉक्टर ने सैंपल सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में जांच के लिए भेजे हैं।
जांच रिपोर्ट 4 से 5 दिन में आ जाएगी। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही आगे कोई निर्णय लिया जाएगा कि यह वायरस वही है या फिर नहीं है।फिलहाल स्वास्थ्य विभाग इसको लेकर पूरी तरह से सतर्क दिखाई दे रहा है।
बताया जा रहा है कि इस बीमारी के पांचवें स्टेज में ऑक्सीजन की जरूरत होती है।इसको लेकर प्रदेश भर के तमाम अस्पतालों को अलर्ट जारी किया गया है।सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन की पूरी मात्रा रखने को कहा गया है।साथ ही वेंटिलेटर व अन्य सामानों को भी तैयार रखने के आदेश दिए गए हैं।अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड भी बनाए गए हैं।
अलर्ट मोड पर सरकार
उत्तराखंड के सभी जिलाधिकारी और सीएमओ को उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अलर्ट मोड पर रखा गया है।स्वास्थ्य सचिव और राजेश कुमार ने आदेश जारी करते हुए सभी को हिदायत दी है कि बीमारी के प्रति पूरी तरह से सतर्क रहें, हॉस्पिटलों में व्यवस्थाएं पूर्ण रूप से रखी जाए और किसी भी चीज के प्रति लापरवाही न बरती जाए।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

















