25 दिसंबर को इंस्पिरेशन स्कूल में क्रिसमस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। पूरा विद्यालय क्रिसमस ट्री, सितारों, गुब्बारों और रंगीन सजावट से जगमगा उठा। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उल्लास साफ नजर आ रहा था, जिससे विद्यालय का माहौल पूरी तरह उत्सवमय बन गया।
नन्हे बच्चों की शानदार प्रस्तुतियां
कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई। इसके बाद नर्सरी से कक्षा 2 तक के बच्चों ने “मेरी क्रिसमस” और “हैप्पी न्यू ईयर” पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा 1(अ) की उन्नति चौधरी और कक्षा 1(ब) के हृदयांश जोशी ने क्रिसमस के महत्व पर अपने सुंदर विचार रखे। यूकेजी के विद्यार्थियों ने सांता क्लॉज, क्रिसमस ट्री, एंजल, स्टार और बेल जैसे पाँच प्रमुख क्रिसमस प्रतीकों की जानकारी दी।
खेल, डांस और क्राफ्ट से भरा दिन
नर्सरी से कक्षा 2 तक के बच्चों के लिए फ्रीज डांस, पेंगुइन हॉप गेम, जुंबा सेशन जैसी रोचक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इसके साथ ही टेक-अवे एक्टिविटी में बच्चों ने क्रिसमस कार्ड, पेंसिल टॉपर और वॉल हैंगिंग बनाकर अपनी रचनात्मकता दिखाई।
सांता क्लॉज बने आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सांता क्लॉज रहे, जिन्होंने बच्चों को उपहार और चॉकलेट बांटी। बच्चों ने “मेरी क्रिसमस” कहकर सांता का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
प्रबंधन का प्रेरणादायक संदेश
विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया, प्रबंधक डॉ. दीपक बल्यूटिया और कार्डिनेटर श्रीमती प्रियंका शर्मा ने बच्चों को प्रेम, सेवा और दया का संदेश दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस



