आज डॉन बास्को सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में क्रिसमस पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा एक से पंाचवीं तक के बच्चों द्वारा तरह-तरह के सुन्दर गीतों द्वारा नृत्य नाटिका को प्रस्तुत किया। जिन्हें देखकर सभी मंत्र मुग्ध हो गए एवं सेन्टा क्लॉज ने भी अपनी गतिविधियों से बच्चों को अपनी ओर आकर्षित किया जिन्हें देखकर बच्चे उत्साहित एवं प्रसन्नचित दिखाई दिये।
इसके अतिरिक्त सैन्टाक्लॉज ने तरह – तरह के उपहार एवं मिठाईयां देकर बच्चों को प्रोत्साहित किया। इन सभी कार्यक्रमों में बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया एवं आर्ट एवं क्राफ्ट की अध्यापिका कृतिका नेगी की कलाकारी के द्वारा मंच को सुन्दर तरीके से सजाया गया। जो अत्यन्त सराहनीय था।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती आरती बिष्ट से साझा किया कि क्रिसमस का यह पावन पर्व हमें सभी को मिलकर एक -दूसरे के साथ जुड़ने और साझा करने का अवसर प्रदान करता है। विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती विनीता श्रीवास्तव जी के द्वारा इस मौके पर एक संवेदनशील भाषण दिया, जिसमें उन्होनें छात्र-छात्राओं द्वारा किये गये कार्यक्रमों की अत्यधिक सराहना की गयी एवं बच्चों को आर्शीवाद देते हुए जीवन मंे सदैव आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें
