HomeUttarakhandGandhi Jayanti पर तहसील, विकास खण्ड, नगर निकायों में चलेगा स्वच्छता अभियान

Gandhi Jayanti पर तहसील, विकास खण्ड, नगर निकायों में चलेगा स्वच्छता अभियान

नैनीताल, खबर संसार। 2 अक्टूॅबर गांधी जयन्ती (Gandhi Jayanti) अकीदत से मनाई जायेगी, प्रातः8 बजे सरकारी, अर्द्वसरकारी कार्यालयो एवं विद्यालयों में झंडारोहण के साथ ही कार्यालयो मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री जी के चित्र का अनावरण एवं माल्यापर्ण किया जायेगा।

अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने बताया कि प्रातः 8ः30 बजे तल्लीताल गांधी चौक मे गांधी जी (Gandhi Jayanti) की मूर्ति पर माल्यापर्ण किया जायेगा इसके उपरान्त  मालरोड पार्क, ठंडी सडक एव अन्य स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। इसी तरह सभी परगना, तहसील, विकास खण्ड, नगर निकायों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा इसके साथ प्लास्टिक उन्मूलन व पार्को की सफाई अभियान चलाया जायेगा।

अपर जिलाधिकारी ने जहां-जहां गांधी जी की मूर्ति स्थापित है उन स्थलो की सफाई के साथ ही मूर्तियांे की रंगरोगन आदि व्यवस्थाये सुनिश्चिित करने के निर्देश अधिकारियो को दिये।

इसे भी पढ़े-kisano द्वारा भारत बंद के आहवान से दिल्ली गुरुग्राम नोएडा डीएनडी पर बुरा हाल

गांधी की जयन्ती (Gandhi Jayanti) पर गांधी जी के जीवन पर वृहद प्रकाश डाला जायेगा। कार्यक्रमों मे स्वाधीनता आन्दोलन के साथ ही स्वदेशी आन्दोलन, नमक, सत्याग्रह आदि पर प्रकाश डाला जायेगा। सादा जीवन उच्च विचार, मितव्यता, नैतिकता, भाईचारा तथा सर्वधर्म सम्भाव जैसे आदर्श जीवन मूल्यो को अपनाने की प्रेरणा दी जायेगी।

वर्तमान मे कोविड 19 को देखते हुये प्रभात फेरी, झांकी रैली आदि कार्यक्रम आयोजित नही होंगे। बैठक में सहायक नगर आयुक्त विजेन्द्र चौहान, सहायक अभियन्ता लोनिवि शाहिद अख्तर, अवर अभियन्ता नगर पंचायत महेन्द्र सिह धौनी, वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद चन्द्र तिवारी, ललित मोहन जोशी, किशन सिह, कमला पाण्डे, गणेश सिह, भूपेन्द्र सिह बिष्ट आदि उपस्थित थे।  (Gandhi Jayanti)

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.