चंडीगढ़, खबर संसार। नए सीएम के आते ही पंजाब के सरकारी दफ्तरों में ‘अनुशासन’ लाने की कवायद तेज हो गई है। सीएम ने सभी सरकारी कर्मचारियों (employees) और अधिकारियों को सुबह 9 बजे कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि इस फैसले का मकसद सरकारी दफ्तरों में अनुशासन लाना है चन्नी ने सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी।
सियासी ड्रामे के बाद कैप्टन अमरिंदर ने दिया था स्तीफा
बताते चले कि हफ्तों चले हाई वोल्टेज सियासी ड्रामे के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। चन्नी ने सरकारी दफ्तरों में पारदर्शिता लाने की बात पर जोर दिया। उन्होंने कर्मचारियों (employees) और अधिकारियों को सुबह 9 बजे दफ्तर पहुंचे और समय पूरा होने तक अपनी उपस्थिति दफ्तर में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कर्मचारियों (employees) से जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से निपटाने के लिए कहा है। चन्नी ने कहा, ‘उन्होंने कहा, ‘सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की आधिकारिक घंटों के दौरान कार्यालयों में उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए, प्रशासनिक सचिवों और विभाग प्रमुखों को सप्ताह में दो बार औचक निरीक्षण करना चाहिए ताकि उनके अधीन काम करने वाले कर्मचारियों पर नजर रखी जा सके।’
इसे भी पढ़े-अगर पी रहे हैं green-tea तो जरा संभलकर…
सीएम ने प्रशासनिक सचिवों और विभागों के प्रमुखों को अपने-अपने दफ्तरों की गतिविधियों और रिकॉर्ड्स पर नजर रखने के लिए कहा है। इस दौरान उन्होंने साल 2015 में हुए बेअदबी मामले को लेकर भी जल्द न्याय होने की बात कही। उन्होंने कहा कि वे ‘गुरू साहिब’ के एक समर्पित सिख हैं और यह सहन नहीं कर सकते कि धार्मिक लेखों के अपमान के लिए जिम्मेदार अपराधी खुले आम घूमते रहें। (employees)


