HomeBusinessअब नये रूप में दिखाई देंगे 1,2,5,10 और 20 rupees के सिक्के

अब नये रूप में दिखाई देंगे 1,2,5,10 और 20 rupees के सिक्के

खबर संसार, नई दिल्ली: अब नये रूप में दिखाई देंगे 1,2,5,10 और 20 rupees के सिक्के, केन्द्र सरकार जल्द ही नये सिक्के जारी करने जा रही है। इसके लिए अधिसूचना भी जारी की दी गई है। नये सिक्कों की खास बात ये होगी कि इसे नेत्रहीन भी बड़ी ही आसनी से पहचान कर सकेंगे। बताते चलें कि  पहले से ही 1, 2, 5 और 10 के सिक्के बाजार में हैं अब 20 रूपये की नई सीरीज भी आ रही है। ये सिक्के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन द्वारा भेजे गए डिजाइन पर बनाए गए हैं। अब इन नए सिक्कांे को 1,2,5,10 और 20 रुपये के सिक्के को मिंट में बनाया जाएगा।

अधिसूचना जारी

यहां बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए बजट की घोषणा की। तो अब बहुत जल्द 1,2,5,10 और 20 रुपये का सिक्का लाने जा रहा है। इन सिक्कों को अधिसूचित कर दिया गया है। इसे 1 रुपये, 2 रुपये, 5 रुपये, 10 रुपये और 20 रुपये का नियम, 2021 कहा जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि जिस दिन यह अधिसूचना गजट में प्रकाशित होगी, उस दिन से यह नया नियम लागू माना जाएगा।

नये रूप में दिखाई देंगे 1,2 व 5 के सिक्के

1 रूपये, 2 रूपये, 5 रूपये के सिक्के के अगले हिस्से पर अशोक स्तंभ बना होगा और सत्यमेव जयते लिखा होगा। हिंदी में भारत और अंग्रेजी में इंडिया लिखा होगा। पिछले हिस्से पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ का आधिकारिक लोगो दर्ज होगा। लोगो के नीचे 1 रूपये, 2 रूपये, 5 रूपये लिखा होगा। अंग्रेजी में “75TH YEAR OF INDEPENDENCE”  लिखा होगा। जिस वर्ष में सिक्का बनेगा, वह वर्ष भी दर्ज होगा।

10 और 20 rupees  की खासियत

10 रुपये के सिक्के के अगले हिस्से पर अशोक स्तंभ बना होगा और सत्यमेव जयते लिखा होगा। हिंदी में भारत और अंग्रेजी में इंडिया लिखा होगा। पिछले हिस्से पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ का आधिकारिक लोगो दर्ज होगा। लोगो के नीचे 10 रूपये व 20 rupees लिखा होगा। अंग्रेजी में “75TH YEAR OF INDEPENDENCE” लिखा होगा। जिस वर्ष में सिक्का बनेगा, वह वर्ष भी दर्ज होगा।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.