Homeस्कूलआनंदा एकेडमी मेें इन्टर हाउस वार्षिक खेल महोत्सव का रंगारंग समापन

आनंदा एकेडमी मेें इन्टर हाउस वार्षिक खेल महोत्सव का रंगारंग समापन

खबर संसार हल्द्वानी.आनंदा एकेडमी मेें इन्टर हाउस वार्षिक खेल महोत्सव का रंगारंग समाप हुआ। कार्यक्रम का आरम्भ विद्यालय प्रबंधक  भूपेन्द्र सिंह बिष्ट, निर्देशिका दीक्षा बिष्ट एवं प्रधानाचार्या माया बिष्ट द्वारा किया गया। तत्पश्चात विशिष्ट अतिथि एवं विद्यालय संस्थापक  दीवान सिंह बिष्ट और मुख्य अतिथि रि॰ आई.एफ.एस. ऑफिसर कुबेर सिंह बिष्ट जी के द्वारा स्वर्गीय विक्रम बिष्ट जी को समस्त आनंदा परिवार की ओर से भावपूर्ण श्रद्धाजंली अर्पित की गई। (जो इस ड्रिजल की शान थे और हमेशा रहेगें।) ड्रिजल विद्यालय का वार्षिक खेल कार्यक्रम है।

जो हर वर्ष बच्चों के शारीरिक क्षमताओं के विकास, एकता की भावना तथा खेलों के प्रति रुचि को विकसित करने के लिए आयोजित किया जाता है।
कार्यक्रम का आरम्भ विद्यालय संस्थापक श्री दीवान सिंह बिष्ट जी एवं श्रीमती निशा बिष्ट जी द्वारा सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। जिसके बाद विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नागा, मराठी, गुजराती, कुँमाऊनी, पंजाबी नृत्य रहे। तत्पश्चात राष्ट्रीय मार्शल आर्ट खिलाड़ी एवं कोच सौरभ गौड़ के नेतृत्व में विद्यालय के तायक्वोंडो व कराटे समूह के बच्चों ने कई हैरजअंगेज करतब दिखाए। खेल महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन विद्यालय संस्थापक व प्रंबधक भूपेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुनीता भाकुनी और श्रीमती सुनीत कौर ने किया।
शिक्षक वर्ग से हाउस टीम लीडर्स प्राक्षी ओझा, बबीता परिहार, मीनाक्षी पंत एवं दीपा पाण्डे की टीमों क्रमशः ब्लूपेंथर, किंग फिशर, मस्कीटीयर तथा फिनिक्स के मध्य चैंपियनशिप को लेकर कई प्रतियोगिताएँ हुई। ब्लूपेंथर का नेतृत्व हाउस कैप्टन नील नेगी तथा कृतिका गुंसाई, किंगफिशर का नेतृत्व मोहन नेगी तथा रिद्धि शर्मा, मस्कीटीयर का नेतृत्व नकुल टम्टा तथा महिमा धामी तथा फिनिक्स का नेतृत्व ईशांत रावत व गौरी गुरुरानी ने किया।

प्रतियोगिता के अन्तिम चरण में खेल शिक्षिका करिश्मा बिष्ट ने अंकों के आधार पर चैम्पियनशिप की घोषणा की। सर्वाधिक अंकों के आधार पर किंगफिशर 570 अंक को विजेता घोषित किया गया, क्रमशः द्वितीय स्थान पर ब्लूपेंथर 540 अंक व तृतीय स्थान पर मस्कीटीयर 448 अंक रहे।संस्थापक  दीवान सिंह बिष्ट, प्रंबधक भूपेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्या माया बिष्ट, खेल शिक्षिका करिश्मा बिष्ट व हर्षिता बिष्ट ने चैम्पियन टीम को ड्रिजल 2023-24 की ट्राॅफी सौंपकर सम्मानित किया। पिछले दो माह से चल रहे इस खेल महोत्सव की रुपरेखा का संचालन खेल शिक्षिका करिश्मा बिष्ट और हर्षिता बिष्ट द्वारा किया गया।इस अवसर पर समस्त शिक्षक भावेश वारियाल, तनुजा शर्मा, जयश्री नेगी,तनुजा पाण्डे, भावना पाठक, रश्मि जोशी, अर्जुन गुप्ता, निशा मेहरा, मीनू मेर, अंजली देवरारी, तथा सहायक वर्ग से ममता रजवार, नरेश कश्यप व कर्मचारी गण तथा बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.