Homeस्कूलद आनंदा अकादमी में वरिष्ठ रंगकर्मी ललित सिंह पोखरिया का सम्मान, शिक्षा...

द आनंदा अकादमी में वरिष्ठ रंगकर्मी ललित सिंह पोखरिया का सम्मान, शिक्षा में रंगमंच की उपयोगिता पर हुई विशेष कार्यशाला

खबर संसार हल्द्वानी द आनंदा अकादमी में वरिष्ठ रंगकर्मी ललित सिंह पोखरिया का सम्मान, शिक्षा में रंगमंच की उपयोगिता पर हुई विशेष कार्यशाला जी हा *lद आनंदा अकादमी, हल्द्वानी* में आयोजित एक गरिमामय समारोह में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ रंगकर्मी श्री ललित सिंह पोखरिया का रंगमंच के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान किया गया। प्रतिष्ठित नाट्य संस्था शैलनट के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा और रंगमंच के समन्वय पर विशेष बल दिया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर *शैलनट के कला निदेशक डॉ. डी.एन. भट्ट, वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार रवि शंकर शर्मा, हरीश उप्रेती, द आनंदा अकादमी के प्रबंध निदेशक श्री भूपेन्द्र सिंह बिष्ट, निदेशक श्रीमती दीक्षा बिष्ट तथा प्रधानाध्यापिका श्रीमती माया बिष्ट* ने श्री ललित सिंह पोखरिया को स्मृति-चिह्न एवं सम्मान-पत्र भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में शहर के अनेक शिक्षाविद्, साहित्यकार, रंगकर्मी एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

अपने संबोधन में श्री ललित सिंह पोखरिया ने कहा कि विद्यालयी शिक्षा में रंगमंच का समावेश समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि रंगमंच विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, प्रभावी संवाद कौशल, नेतृत्व क्षमता तथा टीम भावना का विकास करता है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे कक्षा शिक्षण में नाट्य गतिविधियों को शामिल कर विद्यार्थियों की सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावशाली और आनंददायक बनाएँ।

 

कार्यक्रम के अंतर्गत *द आनंदा अकादमी* में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए *”शिक्षा में रंगमंच की आवश्यकता एवं उपयोगिता”* विषय पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में श्री पोखरिया ने अनेक व्यावहारिक गतिविधियों एवं अभ्यासों के माध्यम से शिक्षकों को बताया कि रंगमंच के प्रयोग से विद्यार्थियों की सहभागिता, अभिव्यक्ति क्षमता और सीखने की दक्षता को किस प्रकार बढ़ाया जा सकता है।

 

इससे पूर्व विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए भी व्यक्तित्व विकास एवं रंगमंच पर आधारित एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें श्री पोखरिया ने अभिनय, शारीरिक अभिव्यक्ति, वाणी, मंच संचालन तथा रचनात्मक गतिविधियों के विविध अभ्यास करवाए। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए रंगमंच की बारीकियों को सीखा।

 

भारतेंदु नाट्य अकादमी से जुड़े श्री ललित सिंह पोखरिया 100 से अधिक नाटकों में अभिनय, लेखन एवं निर्देशन कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त वे अनेक फिल्मों एवं टेलीविजन धारावाहिकों में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं तथा नाट्य कला पर उनकी कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।

 

विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम एवं कार्यशालाओं में लगभग 200 विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अतिथियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के सफल आयोजन ने द आनंदा अकादमी की उस प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित किया, जिसके अंतर्गत विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु शिक्षा के साथ-साथ कला, संस्कृति, साहित्य एवं रचनात्मक गतिविधियों को भी समान महत्व देता है।अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.