चंपावत विधानसभा उपचुनाव का परिणाम जारी हो गया है। पुष्कर सिंह धामी यहां से 55,025 वोटों से जीत दर्ज करने में सफल रहे। इसके साथ ही उत्तराखंड की राजनीति का यह युवा चेहरा अब प्रदेश का सबसे दमदार चेहरा बनकर स्थापित हो गया है। 54 हजार वोटों से उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को हरा दिया है। कांग्रेस के निर्मला गहतोड़ी उनके सामने चुनाव लड़ रही थी, लेकिन उनकी जमानत तक जब्त हो गई। उन्हें सिर्फ 3141 वोट हासिल हुए।
विधानसभा चुनाव के दौरान मिली हार का दाग धो दिया सीएम ने
आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बहुमत तो पा लिया थी, लेकिन सीएम उम्मीदवार पुष्कर सिंह धामी खटीमा से चुनाव हार गए थे। हालांकि हार कर भी उन्होंने मुख्यमंत्री की कुर्सी नहीं गंवाई। पार्टी ने राज्य की सत्ता की कमान उन्हीं को सौंपी। अब उनके लिए विधानसभा चुनाव लड़कर विधायक बनना जरूरी थी।
![]()
इसे भी पढ़े-सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पूल फोटो, फैंस के होश उड़े
इस बार उन्होंने चंपावत सीट चुनी। 31 मई को हुए चंपावत विधानसभा उपचुनाव में करीब 64 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। उत्तराखंड के कुमांउ क्षेत्र में स्थित चंपावत विधानसभा क्षेत्र में कुल 96,213 मतदाता हैं। मुख्यमंत्री ने खुद तो यहां जोरदार प्रचार किया ही, उनके लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रचार करने आए और उन्हें भारी मतों से जिताने की अपील की।
आपको बता दें कि चंपावत सीट पर साल 2017 में बीजेपी के कैलाश गहतोड़ी ने 17,360 वोटों के अंतर से जीतकर रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन आज चंपावत विधानसभा उप चुनाव में सीएम धामी ने 54,121 वोटों से जीत दर्ज कर नया रिकॉर्ड बना दिया।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए
