HomeNationalहिजाब पर कोर्ट के फैसले पर बोले कांग्रेस के नेता, अदालत चला...

हिजाब पर कोर्ट के फैसले पर बोले कांग्रेस के नेता, अदालत चला रही है भाजपा

रांची, खबर संसार। झारखंड से कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी ने हाईकोर्ट के हिजाब विवाद पर फैसला सुनाने पर नाराजगी जताई और यहां तक कह दिया की भाजपा देश में अदालत तक चल रही है और बेवजह समाज में धार्मिक विभाजन पैदा कर रही है।

कोर्ट के फैसले पर अंसारी झारखंड विधानसभा में सदन के बाहर पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, “मैं अदालत के फैसले पर टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं। हालांकि, ऐसा लगता है कि भाजपा अब अदालत भी चला रही है। यह एक बुरी मिसाल कायम कर रही है।”

इसे भी पढ़े-रूस के परमाणु हमले के डर से बढ़ी इन गोलियों की मांग, स्टॉक तक खत्म

तालिबान की भी तारीफ कर चुके हैं

जामताड़ा से दो बार के विधायक इरफान अंसारी झारखंड कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। वह पहले भी अपनी टिप्पणियों से विवादों में आ चुके हैं। पिछले साल अंसारी ने तालिबान की प्रशंसा की थी। उन्होंने कहा था कि तालिबान ने अमेरिका को अफगानिस्तान छोड़ने के लिए मजबूर करके अच्छा काम किया है।

HC ने कहा- हिजाब पहनना इस्लाम में आवश्यक धार्मिक प्रथा नहीं

कर्नाटक हाई कोर्ट ने कक्षा में हिजाब पहनने की इजाजत देने की मांग करने वाली याचिकाएं मंगलवार को खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि हमारी राय है कि मुस्लिम महिलाओं का हिजाब पहनना इस्लाम धर्म में आवश्यक धार्मिक प्रथा का हिस्सा नहीं है।

पीठ ने यह भी कहा कि सरकार के पास पांच फरवरी 2022 के सरकारी आदेश को जारी करने का अधिकार है और इसे अवैध ठहराने का कोई मामला नहीं बनता है। इस आदेश में राज्य सरकार ने उन वस्त्रों को पहनने पर रोक लगा दी थी जिससे स्कूल और कॉलेज में समानता, अखंडता और सार्वजनिक व्यवस्था बाधित होती है।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.