HomeUncategorizedघड़ियाली आंसू बहाते हैं कांग्रेसी, किसानों का कभी नहीं किया भला: जेपी...

घड़ियाली आंसू बहाते हैं कांग्रेसी, किसानों का कभी नहीं किया भला: जेपी नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरियाणा के रोहतक में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान नड्डा ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र में हमने सरकार बनाई। अब यही अभिलाषा और इच्छा लेकर हम चले हैं कि हरियाणा की जनता का आशीर्वाद मिले और तीसरी बार भी हम यहां कमल का परचम लहराएं। उन्होंने कहा कि ये चुनाव सिर्फ भाजपा की सरकार बनाने का नहीं है। ये चुनाव हरियाणा की गति को चलाए रखने का चुनाव है। ये चुनाव हरियाणा को पटरी पर रखने का चुनाव है। इसलिए आपके कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।

जेपी नड्डा ने कहा कि बहुत से ऐसे लोग होंगे जो पहली बार मतदान कर रहे होंगे और 10 साल पहले वो 8 बरस के होंगे, उनको मालूम नहीं होगा कि… यहां की सड़कें कैसी थीं, 10-10 घंटे गांव में बिजली गुल रहती थी, किसानों के खेत में पानी नहीं पहुंचता था, पर्ची पर नौकरी देने के कारण लोगों को सजाएं हुईं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के 10 साल के दौरान न कोई जमीन घोटाला हुआ और न ही पर्ची पर नौकरी लगी।

जो प्रदेश पर्ची पर नौकरी देता था, वो आज नौकरी मेरिट पर देता है

उन्होंने लोगों से कहा कि आपको याद रखना है, जो प्रदेश पर्ची पर नौकरी देता था, वो आज नौकरी मेरिट पर देता है। जिस प्रदेश में जमीन के घोटाले हुआ करते थे, वो प्रदेश घोटाला मुक्त हो गया और विकास की ओर बढ़ चला है। कांग्रेस पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि आज कल कांग्रेसी किसानों को लेकर घड़ियाली आंसू बहाते हैं… जब प्रदेश में इनकी सरकार थी, तब ये सिर्फ 8 फसलों पर MSP देते थे। आज भाजपा सरकार 24 फसलों पर MSP दे रही है और आगे भी जारी रखेगी।

नड्डा ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की सरकार बनते ही ₹2,100 प्रतिमाह हर महिला को दिया जाएगा। IMT खरखौदा की तर्ज पर 10 औद्योगिक शहरों का निर्माण होगा और आस पास के गांव के 50,000 युवाओं को नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत के तहत मिल रहे ₹5 लाख तक के मुफ्त इलाज को ₹10 लाख ​कर दिया जाएगा। इसी के साथ परिवार के 70 वर्ष से अधिक के प्रत्येक बुजुर्ग को अलग से ₹25 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी अकेली पार्टी है जो कैडर आधारित पार्टी है। बाकी पार्टियां ऐसी हैं… ​नेता है तो नीयत नहीं है, नेता है तो नीति नहीं है, नेता है तो कार्यकर्ता नहीं है।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.