HomeUncategorizedअपराध -किच्छा मे खेत मे मिला 3 वर्षीय मासूम का शव

अपराध -किच्छा मे खेत मे मिला 3 वर्षीय मासूम का शव

ख़बर संसार किच्छा  दिलीप अरोरा।अपराध -किच्छा मे खेत मे मिला 3 वर्षीय मासूम का शव। जी हा प्रथम दृष्टा मामला दुष्कर्म कर हत्या का भी प्रतीत हो रहा। लेकिन अभी कुछ कहा नहीं जा सकता जब तक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ना आ जाए।किच्छा विधान सभा मे एक दिल को झकझोर कर देने वाला मामला सामने आया है।

अपराध -किच्छा मे खेत मे मिला 3 वर्षीय मासूम का शव

आप सुन कर हैरान हो जायेंगे की किच्छा के बखपुर ग्राम कालकत्ता फार्म चौकी क्षेत्र के रहने वाले एक शख्स की मासूम बेटी मंजू (काल्पनिक नाम )जिसकी उम्र तीन वर्ष लगभग सुबह से गायब थी। जिसकी उसके माँ बाप द्वारा खूब खोजबीन की गयी और सोशल मिडिया मे भी डाला गया की जिसको भी मिले वह हमको बताये।

पर ज़ब कुछ हाथ न लगा तो बेबस माँ बाप ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। और अपना शक घर मे रहने आये ग्राम बरी निवासी अपने सांडू के लडके पर जताया। जिसको पुलिस किच्छा कोतवाली ले आयी और इससे कड़ी पूछताछ की। पर यह नहीं उगला। पुलिस ने फिर से इससे कड़े तरीके से पूछा तब इसने शाम को बताया की लड़की डंपी फार्म के पास खेत मे है यह सुनकर पुलिस हैरान हो गयी। और उसकी निशान देहि पर फ़ौरन मौक़े पर पहुंची। जिसके बाद वहाँ उस मासूम लगभग साढ़े तीन वर्षीय मंजू (काल्पनिक )का शव खेत मे मिला।जिसकी सूचना मासूम के घर वालो की दी गयी खबर सुनकर परिवार मे कोहराम मच गया।जिसके बाद पुलिस ने रात को शव को अपने कब्जे मे लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया फिलहाल प्रथम दृष्टि मे मामला नबालिग के साथ दुष्कर्म होने के बाद हत्या का प्रतीत हो रहा है लेकिन पूरी कहानी रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगी।

बरहाल लड़की के माँ बाप का रो रो कर बुरा हाल है।आपको बता दे की इन्होने यह बेटी अपने रिश्तेदार से गोद ली थी।यह घटना सच मे रोंगटे खडे कर देती है की कोई कैसे इतना ज़ालिम जो सकता है की इतनी छोटी बच्ची को मारते वक्त उसकी आत्मा तक नहीं काँपी।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.