इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस के उपलक्ष्य में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जो कि वैस्टर्न थीम पर आधारित था। जिसमें कक्षा 03 से कक्षा 05 के विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। नन्हें-मुन्ने कलाकारों ने न केवल बाॅलीवुड, हाॅलीवुड, बल्कि कुमाऊँनी गीतों में भी वैस्टर्न अंदाज में अपने नृत्य की प्रस्तुति दी।
अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर नृत्य प्रतियोगिता में कक्षा 3 की नव्या दसौनी एवं अनुभव शाह ने प्रथम, इनाया आलम, काश्वी एवं हसमिता जोशी ने द्वितीय, प्रीशा वोहरा, शौर्य हर्षित नेगी, अहान तिवारी एवं अनुकम्पा शाह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 04 के यशवर्धन थिरर्थवाल, मानवी बिष्ट, रूही पुनेरा ने प्रथम, समायरा टम्टा, मनस्वीनी जोशी, प्रभसिरत कौर एवं निविदिता जोशी ने द्वितीय, शिवाशीष जोशी, जयवर्धन भट्ट, विधान आर्या, समृद्धि नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
नृत्य प्रतियोगिता कार्यक्रम का संचालन श्रीमती निकिता बिष्ट ने किया
कक्षा 05 की जिविषा पाण्डे, पलाक्षा तिवारी, शान्वी भाकुनी एंव मान्या अधिकारी ने प्रथम, हितार्थ मठपाल, परिधि तिवारी, उन्नति बुघानी ने द्वितीय, साक्षी पाण्डे, सृष्टि ग्वाल, दृष्टि बिष्ट, शताक्षी जोशी, अनिका चन्द ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में श्रीमती नीरू गोयल एवं श्रीमती कविता नेगी रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती निकिता बिष्ट ने किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनुराग माथुर, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती ममता तनेजा ने बच्चों को पुरूस्कृत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के कक्षा 03 से 05 तक के शिक्षको का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

