देहरादून खबर संसार। नहीं होंगा अंधेरा मना लिया सभी को । का हा ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत के आश्वासन के बाद माने तीनों निगमों के कर्मचारी । और उन्होंने स्थगित की अपनी हड़ताल, कुछ ही देर में सामान्य हो जाएगी प्रदेश में बिजली आपूर्ति। ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत और संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों के बीच एक घंटे की वार्ता रही सकारात्मक ।बैठक में निर्णय लिया गया कि अगले एक महीने के भीतर संयुक्त संघर्ष मोर्चा की मांगों को पूरा कर लिया जाएगा।
इससे पूर्व बिजली विभाग के सभी कर्मचारियों अपनी14 सूत्री मांगो को लेकर धरने प्रदर्शन का दौर चालू हो गया था। साथ ही बिजली कहा चली जा रही थी सही करने कोई नही जा रहा था। जिसके कारण लोगो में हड़कम के साथ सरकार में भी हड़कम मचा हुआ था।


