Friday, January 23, 2026
HomeUttar Pradeshकन्यादान में मिले 1.50 Lakh को बेटी ने राम मंदिर के लिए...

कन्यादान में मिले 1.50 Lakh को बेटी ने राम मंदिर के लिए किया दान

सूरत, खबर संसार। सूरत के एक हीरा व्यापारी की बेटी को उसकी शादी में कन्यादान में 1.50 रुपए मिले। बेटी ने इन पैसे को राम मंदिर के निर्माण में दान दे दिया। बताया जा रहा है कि हीरा व्यापारी रमेश भालानी की बेटी दृष्टि ज्वेलरी डिजाइनर हैं। 

शादी में दृष्टि के पिता ने कन्यादान में 1.50 लाख रुपए दिए। दृष्टि ने ये पैसे राम मंदिर धन संग्रह अभियान में दान कर दिए। इस के बाद दृष्टि से प्रेरित होकर मेहमानों ने भी राम मंदिर निर्माण में योगदान दिया।

1.50 लाख दान करना मेेरे लिए गर्व की बात

दृष्टि ने बताया कि हम सब कई सालों से अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की बातें करते थे, लेकिन अब वह समय आ गया है जब भगवान राम का मंदिर बनने जा रहा है। ऐसे में मैंने जो दान दिया वह हमारे परिवार के लिए गर्व का क्षण है।

उन्होंने कहा कि इसकी प्रेरणा मुझे अपने पिता से मिली है। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मुझे यह अवसर मिलेगा। दृष्टि ने कहा कि आने वाले समय में जब भी अयोध्या जाऊंगी और भगवान राम के दर्शन करूंगी, तब इसी बहाने मुझे मेरी शादी की याद भी आ जाएगी।

इसे भी पढ़े- AMBITION फर्नीचर माल का हुआ भव्य शुभारंभ

दृष्टि के पिता रमेश भालानी ने कहा कि जब मैंने बेटी को कन्यादान देने की बात की तो उसने कहा कि मैं इस पैसों को राम मंदिर निर्माण में दान दूंगी।

आपको बता दें कि राम मंदिर निर्माण में दान को लेकर सूरत के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। दिन प्रतिदिन दान देने के लिए लोग आगे आ रहे हैं। वहीं रविवार को धनजी राखोलिया और राकेश दुधात ने 11-11 लाख रुपए दान दिए। दोनों के दान सहित रविवार को सूरत से कुल 23.50 लाख रुपए का दान राम मंदिर निर्माण के लिए मिला है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.