HomeUttarakhandkichchha के धोरा जलाशय मे तैरती मिली लाश

kichchha के धोरा जलाशय मे तैरती मिली लाश

खबर संसार, किच्छा: kichchha के धोरा जलाशय मे तैरती मिली लाश, किच्छा के धोरा जलाशय में आज एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अंदाजा लगाया जा रहा है कि कल गणेश विसर्जन के दौरान युवक का पैर फिसल गया होगा। जिससे वह जलाशय में डूब गया। अचानक kichchha जलाशय में लाश मिलने से से हड़कंप मच गया । और जलाशय पर लोगों की भी जमा हो गई। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस चैकी को दे दी गई।

पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार kichchha विधानसभा के ग्राम नजिमाबाद व कालकत्ता फार्म चैकी क्षेत्र के अंतर्गत धोरा जलाशय मे कुछ लोग सुबह मछली पकड़ने गए हुए थे। तो उन्हें जलाशय के किनारे एक युवक की लाश दिखाई दी जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस चैकी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भौचक्का रह गया। जिसके बाद जलाशय पर लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी।

ये भी पढें- सिर्फ टहलिये 20 to 25 minutes, ये हैं फैक्टर

kichchha पुलिस ने तफ्तीश की शुरू

पुलिस ने kichchha जलाशय से लाश को निकालकर कब्जे मे लिया और फिर तफ्तीश शुरू कर दी। शुरुवाती तफ्तीश के आधार पर और युवक की टी शर्ट और कल हुए गणेश विसर्जन को देखते हुए अंदाजा लगाया गया की युवक कल ही जलाशय मे डूबा होगा क्योंकि कल 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी का समापन था और आस पास से बहुत से लोग प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी गणेश विसर्जन के लिए आये थे। तो इस आधार पर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद यह युवक इन्ही लोगो के साथ मे आया होगा और किसी कारणवश डूब गया और उसकी मृत्यु हो गई। शोशल मिडिया मे भी इसकी फोटो वायरल हो गई।

किच्छा का रहने वाला है युवक

सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद परिवार वालों को इसकी जानकारी मिली। जिसके कुछ घंटे बाद पता चला की युवक kichchha के पुरानी सुनहरी यूको बैंक के सामने का रहने वाला है। जैसे ही इसकी सूचना मृत युवक के घर वालो को मिली परिवार मे कोहराम मैच गया। और पुलिस ने पंचनामा भर युवक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.