खबर संसार नई दिल्ली। दीपावली तोहफा केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सरकार ने महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ाया। अब केंद्रीय कर्मचारियों को 31 फीसदी DA मिलेगा. केंद्रीय कैबिनेट ने इसको मंजूरी दे दी है। जिससे अब वेतन में एक बार फिर इजाफा होगा।
बताया जा रहा है की 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को इसका फायदा मिलेगा। इन स्तर के लोगो को निम्न प्रकार से फायदा पहुंचेगा।
कैबिनेट सचिव स्तर 7500 रुपए बढ़ेगी तथा
जिन कर्मचारी की बेसिक सैलरी 30 हजार रुपए महीना है तो उसकी सैलरी में 900 रुपए महीने का इजाफा होगा. सालाना उन्हें 10,800 रुपए का फायदा होगा. कैबिनेट सचिव स्तर के अफसरों की सैलरी 7500 रुपए महीना बढ़ेगी. इस रैंक पर बेसिक सैलरी सबसे ज्यादा ढाई लाख रुपए महीना है. ऐसे में सालाना इन्हें 90 हजार रुपए का फायदा होगा.
विदित रहे की महंगाई भत्ता ऐसा पैसा है, जो सरकारी कर्मचारियों को उनके रहने-खाने के स्तर को बेहतर बनाने के लिए दिया जाता है. ये पैसा इसलिए दिया जाता है, ताकि महंगाई बढ़ने के बाद भी कर्मचारी के रहन-सहन के स्तर में कोई फर्क न पड़े।
