खबर संसार हल्द्वानी।केवी कॉन्वेंट में मनाया गया दीपोत्सव।जी हा आज के. वी कॉन्वेट विद्यालय में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया- दीपोत्सव। इस कार्यक्रम का आरंभ विद्यालय प्रबंधक भूपेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस उत्सव पर विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
केवी कॉन्वेंट में मनाया गया दीपोत्सव
विद्यालय में हाउस बोर्ड सजावट, दिया सजावट, रंगोली, ऐपण एवं मेहंदी प्रतियोगिता कराई गई ,जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। सभी शिक्षिकाओं ने इसमें अपना सहयोग दिया। विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं द्वारा लक्ष्मी बनाई गई, यह हमारी ‘कुमाऊँ संस्कृति की एक अनोखी झलक मानी जाती है। दीपावली के शुभ अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक भूपेंद्र सिंह बिष्ट व दीक्षा बिष्ट जी ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दी|






