Monday, May 20, 2024
HomeTravelधामी सरकार नही रुकने देंगी बस के पहिए

धामी सरकार नही रुकने देंगी बस के पहिए

खबर संसार देहरादून।धामी सरकार नही रुकने देंगी बस के पहिए क्योंकि इससे हो जाएंगा जीवन अस्त व्यस्त। फिर भी अगर आज की  कैबिनेट की मीटिंग में रोडवेज परिवहन कर्मचारियों की मांग न मांगी गई तो आज रात्रि 12 बजे के बाद बसों के पहिए थम जायेंगे। इस बात से सरकार के माथे बल पड़ गए है क्योंकि इस बार राज्य की सभी यूनियन एक साथ आ खड़ी हुई है ऐसे में उत्तराखंड में हर जगह बस के पहिए थम जाने से जन जीवन पर गहरा असर पड़ेगा और धामी सरकार ऐसा कतई नहीं चाहेंगी। लिहाजा कैबिनेट में रोडवेज कर्मचारियों के लिए सकारात्मक कदम उठाए जाने की पूरी उम्मीद है।

 

विदित रहे की रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और यतीश्वरानंद से भेंट की। उन्होंने निगम कर्मचारियों के साथ हो रहे भेदभाव के बारे में मंत्रियों को बताया। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां सरकार गेस्ट टीचरों का वेतन बढ़ाने, उपनल कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने का निर्णय ले रही है, तो उसके उलट परिवहन निगम में कर्मचारियों को आधा वेतन और ऋण सहकारी समिति की कर्मचारियों से पैसे की कटौती न करने का फैसला लिया है।

 

उन्होंने दोनों मंत्रियों के सामने अपने मांगें रखी, जिस पर मंत्रियों ने उनसे हड़ताल न करने की अपील करते हुए मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।परिवहन निगम में इस समय जितनी भी कर्मचारी यूनियनें हैं, उन सभी ने हड़ताल का एलान कर दिया है। अभी तक किसी एक यूनियन के कर्मचारी बसें चलाते थे और दूसरी यूनियन हड़ताल करती थी लेकिन इस बार सभी यूनियनों के एकजुट होने की वजह से निगम की सांसें अटक गई हैं। हाल ही में निगम ने यूपी व अन्य राज्यों के लिए बस सेवा बहाल की है। निगम को कमाई की उम्मीदें भी बढ़ी हैं लेकिन अचानक कर्मचारियों की हड़ताल से बस सेवा प्रभावित होने का खतरा पैदा हो गया है। लिहाजा, निगम कोई बीच का रास्ता तलाश करने में जुट गया है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.