Friday, January 16, 2026
HomeTravelहनीमून के ल‍िए करें विदेश की इन खूबसूरत व सस्ती जगहों का...

हनीमून के ल‍िए करें विदेश की इन खूबसूरत व सस्ती जगहों का चुनाव

हनीमून के लिए कोई सस्ती और अच्छी जगह ढूंढ रहे हैं तो बोरा-बोरा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इस खूबसूरत जगह के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां पर आप कई जगहों पर घूम सकते हैं और आपका ज्यादा खर्चा भी नहीं आएगा। आइए जानते हैं इस खूबसूरत जगह के बारे में…

मतिरा बीच

बोरा बोरा में घूमने के लिए मतिरा बीच सबसे आकर्षक जगहों में से एक है। यह द्वीप ऑफबीट जगह पर हैं। यहां पर आपको दूर-दूर तक भीड़ नहीं दिखाई देगी। इसी कारण यह शांत जगह कपल्स की पहली पसंद होती है। मतिरा बीच सफेद रेतीले समुद्र तट, हरी-भरी पहाड़ियों और ऊंचे खजूर के पेड़ों से घिरी हुई है। यहां आने वाले पर्यटक इस जगह पर फ्री में लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा यहां पर आप स्नॉर्कलिंग, स्विमिंग जैसी कई एडवेंचर एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं।

माउंट ओटेमैनू

बोरा-बोरा द्वीप के केंद्र में स्थित माउंट ओटेमानु यहां की फेमस जगह है। माउंट ओटेमानु प्राचीन ज्वालामुखी अवशेष की दो चोटियों में से एक है। यह समुद्र तल से 2400 मीटर ऊपर है। इस जगह पर आप हाइकिंग और बोटिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। अगर आप भी माउंट ओटेमानु के हवाई नज़ारों का मजा लेना चाहते हैं तो सैर करने के लिए फटाफट निकल जाइए। यहां से आप बोरा-बोरा की खूबसूरती को भी निहार सकते हैं।

बोरा बोरा लैगूनरियम

बोरा बोरा लैगूनरियम में आप समुद्री जीवों के साथ तैरने का मजा ले सकते हैं। यह जगह घूमने के लिहाज से काफी अच्छी है। बोरा-बोरा के पूर्वी किनारे पर स्थित बोरा बोरा लैगूनारियम का पानी कांच की तरह दिखाई देता है। यहां पर आप समुद्र के किनारे सी फूड का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां पर स्थित कई प्राइवेट बंगलों में आप अपने पार्टनर के साथ हसीन शामें गुजार सकते हैं।

माउंट पाहिया

माउंट पाहिया को बोरा बोरा में दूसरे सबसे ऊंचे शिखर के रूप में जाना जाता है। यह जगह एडवेंचर प्रेमियों के लिए परफेक्ट है। जिन लोगों को नई-नई जगह पर घूमने का शौक है। उनके लिए यह जगह परफेक्ट है। माउंट पहिया का रास्ता जंगली फूलोंस वनस्पतियों और सुंदर ड्रैगनफलीज़ से होकर जाता है।

टुपिटिपिटि पॉइंट

बोरा-बोरा के काफी अद्भुत और लोकप्रिय जगहों में शामिल टुपिटिपिटि पॉइंट का नजारा बेहद ही प्यारा और रोमांटिक लगता है। यहां पर आप अपने परिवार, पार्टनर या दोस्तों के साथ घूम सकते हैं। यहां पर अन्य कई जगहों को भी आप अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। टुपिटिपिटि पॉइंट में आप किनकैड गैलेरी, विटाली बोरा पिंट्रे और पैरोइस सेंट पियरे सेलेस्टिन चर्च आदि जगह पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.