खबर संसार हल्द्वानी.और कैसा चल रहा खबर संसार मनोज स्माइल के साथ बोलते हमारे पिता तुल्य वरिष्ठ पत्रकार विजय तिवारी जी. बस यादों में,पुरानी पीढ़ी के वरिष्ठ पत्रकार विजय तिवारी जी इस नश्वर संसार को अलविदा कर गए .जी हा वरिष्ठ पत्रकार विजय तिवारी जी का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन से पत्रकारो में शोक की लहर दौड़ गई. उनका अंतिम संस्कार कल 15 मई बुधवार को किया हो गया और पंचतत्व में विलीन हो गए . उनका लोकालय नाम से साप्ताहिक अखवार निकलता था.
पुरानी पीढ़ी के वरिष्ठ पत्रकार विजय तिवारी जी इस नश्वर संसार को अलविदा कर गए
वरिष्ठ पत्रकार विजय तिवारी जी रामपुर रोड गली नंबर 7 में रहते थे मंगलवार की दोपहर उन्होने अन्तिम पाठकों को बताये चले कि वरिष्ठ पत्रकार विजय तिवारी के पिताजी गोवर्धन तिवारी तत्कालीन उत्तर प्रदेश में मंत्री भी रहे है.वह लंबे समय तक पत्रकारिता जगत से जुड़े रहे। साथ ही उन्होंने वर्ष 1995 से 2000 तक हल्द्वानी प्रेस क्लब के अध्यक्ष का पदभार भी संभाला और पत्रकारों के हितों के लिए काम किया। साथ ही साप्ताहिक लोकालय अखबार के माध्यम से उन्होंने जनसमस्याओं को भी उजागर करने का काम बखूबी किया। वह अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर से जहां परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई।


