HomeTravelगर्मी से राहत को उत्तराखंड के इन हिल स्टेशनों पर बनाएं घूमने...

गर्मी से राहत को उत्तराखंड के इन हिल स्टेशनों पर बनाएं घूमने का प्लान

भीषण गर्मी में एसी के सामने बैठने या फिर हिल स्टेशन पर जाने के अलावा कोई अन्य ऑप्शन नहीं है। लेकिन अक्सर घूमफिर कर बात अटक जाती है कि आखिर गर्मियों में कहां जाएं। क्योंकि कई फेमस हिल स्टेशनों पर हमेशा भीड़ देखने को मिलती है।

अगर आप शिमला घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां पर आपको बहुत भीड़ मिलेगी। अगर आप किसी शांत और ठंडे हिल स्टेशन पर जाने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको उत्तराखंड के 5 हिल स्टेशनों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां पर आपको कम भीड़ मिलेगी।

खिर्सू hill stations

उत्तराखंड का खिर्सू हिल स्टेशन बड़ा ही शानदार और खूबसूरत हिल स्टेशन है। 2700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह गांव उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन है, जो किसी शांत जगह पर छुट्टियां बिताना चाहते हैं। यहां पर हस साल मौसम बड़ा सुहाना होता है। इसके अलावा पहाड़ों से तो बादल इतने नजदीक दिखाई पड़ते हैं, जैसे इनको आप हाथों से छू सकते हैं। यहां पर आप भीड़-भाड़ से आराम के पल बिता सकते हैं।

​पेओरा हिल स्टेशन

6,600 फीट की ऊंचाई पर बसा पेओरा हिल स्टेशन पशु-पक्षी देखने के लिए एकदम बढ़िया जगह है। बता दें कि यह उत्तराखंड की ऑफबीट जगहों में आती है। अगर आप भी हॉलीवुड स्टाइल में अपनी छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो यहां जरूर आना चाहिए। यहां पर आप सोलो ट्रिपिंग सोल्स भी कर सकते हैं। अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो पेआरा में आप अपने परिवार के साथ आ सकते हैं। यहां पर रहने के लिए आपको कई होमस्टे का ऑप्शन आसानी से मिल जाएगा।

​चौकोरी hill stations

मई-जून की गर्मी से बचने के लिए आप अपने परिवार के साथ ​चौकोरी हिल स्टेशन घूमने जा सकते हैं। 2100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पिथौरागढ़ जिले का यह हिल स्टेशन बेस्ट ऑफबीट डेस्टिनेशन में आता है। इस जगह से काफी लोग अंजान हैं। इस जगह से आप नंदादेवी और पंचकुला चोटी के खूबसूरत नजारों के लुत्फ उठा सकते हैं। प्रकृति प्रेमियों और घुमक्कड़ों के लिए चौकोरी हिल स्टेशन किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां पर जाने के बाद आपका वापस घर आने का मन नहीं करेगा।

​नेलांग घाटी​

11,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित नेलांग घाटी घूमने के लिए बेस्ट जगह है। इसे उत्तराखंड का लद्दाख भी कहा जाता है। क्योंकि यहां के खूबसूरत नजारे लद्दाख और तिब्बत की भूमि और पहाड़ों से काफी मिलते हैं। यहां पर आने के बाद आपको भी ऐसा लगेगा जैसे आप लद्दाख आ गए हैं। नेलांग उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान का हिस्सा है।

पंगोट हिल स्टेशन

अगर आप भी पक्षियों की चहचहाहट और सूर्योदय का नजारा देखना पसंद करते हैं तो पंगोट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। यह गर्मियों में छुट्टियां बिताने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। नैनीताल से करीब 15 किमी की दूरी पर यह हिल स्टेशन आपको बेहद सुकून देगा। पंगोट नंदा देवी जैसी शानदार चोटी के नजारे देख आपका वापस लौटने का मन नहीं करेगा। यहां पर आने के बाद आपको कैंची धाम मंदिर और केव गुफा देखने जरूर जानी चाहिए।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.