HomeUttarakhandधामी ने ली उत्तराखंड के 12वें Chief Minister पद की शपथ, ये...

धामी ने ली उत्तराखंड के 12वें Chief Minister पद की शपथ, ये विधायक भी बने मंत्री

खबर संसार, देहरादून : धामी ने ली उत्तराखंड के 12वें Chief Minister पद की शपथ, ये विधायक भी बने मंत्री, पुष्कर सिंह धामी ने आज परेड ग्राउंड देहरादून में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह उत्तराखंड में पहली बार हुआ है कि लगातार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दूसरी बार सत्ता में वापसी की है। पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड के राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह ने 12वें Chief Minister पद की शपथ दिलाई। साथ ही धामी के साथ कैबिनेट मंत्रियों के नाम भी ऐलान किया किया गया, जिनमें सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, रेखा आर्य और प्रेमचंद अग्रवाल ने भी शपथ ली। इससे पहले 3 जुलाई 2021 में पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री बने थे।

ये भी पढें- अगले महीने अप्रैल में 15 days बैंक रहेंगे बंद, जल्द निपटा लें ये काम

शपथ कार्यक्रम मे पीएम सहित ये लोग रहे मौजूद

धामी के शपथ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा शासित राज्यों के Chief Minister व कई वीवीआईपी की मौजूदगी में देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। बता दें कि 70 सीटों वाले उत्तराखंड में भाजपा के खाते में 47 सीटें आईं तो वहीं कांग्रेस को 19 विधानसभा सीटों से ही संतोष करना पड़ा था।

पुष्कर सिंह धामी खटीमा से हार चुके हैं विस चुनाव

बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा से विस चुनाव हार चुके हैं। अब उन्हें किसी दूसरी विस सीट से उपचुनाव जीतना होगा। बता दें कि भाजपा ने मुख्यमंत्री पद के लिए पुष्कर सिंह धामी पर एक बार फिर भरोसा जताया है, क्योंकि वह अच्छी तरह जानते हैं कि सरकार कैसे चलाई जाती है। बीते केवल छह माह के अपने कार्यकाल में धामी ने जनता के दिलों पर अपनी छाप छोड़ी जिसका परिणाम पार्टी को जीत के रूप में मिला है।

पुष्कर सिंह धामी के पिता शेर सिंह धामी आर्मी में थे। उनका जन्म 1975 में पिथौरागढ़ जिले के कानालिछीना गांव में हुआ था। हालांकि, कुछ ही समय बाद उनका परिवार टुंडी गांव चला गया था, जहां धामी ने 5वीं कक्षा तक पढ़ाई की। इसके बाद वे खटीमा के नगला तराई भाबर चले गए। उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से मानव संसाधन प्रबंधन और औद्यौगिक संबंध में स्नातक किया। फिर वह राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ में शामिल हो गए। वह भारतीय जनता पार्टी के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के भी सदस्य रहे हैं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.