Homeस्कूलदी आनंदा अकडेमी की छात्रा सृष्टि ने खेलो इंडिया वुशु स्टेट लीग...

दी आनंदा अकडेमी की छात्रा सृष्टि ने खेलो इंडिया वुशु स्टेट लीग 2025 में जीता स्वर्ण पदक

खबर संसार हल्द्वानी.दी आनंदा अकडेमी की छात्रा सृष्टि ने खेलो इंडिया वुशु स्टेट लीग 2025 में जीता स्वर्ण पदक.जी हा दी आनंदा अकडेमी, हल्द्वानी की कक्षा 6-B की होनहार छात्रा सृष्टि थापा ने खेलो इंडिया वीमेंस वुशु स्टेट लीग 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और नगर का नाम गौरवान्वित किया है।राज्यस्तरीय इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सृष्टि ने कठिन मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि उसकी कठिन मेहनत, अनुशासन और कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है.

दी आनंदा अकडेमी की छात्रा सृष्टि ने खेलो इंडिया वुशु स्टेट लीग 2025 में जीता स्वर्ण पदक

विद्यालय परिवार ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए सृष्टि को बधाई दी है।
विद्यालय के प्रबंधक श्री भूपेंद्र सिंह बिष्ट, निदेशिका श्रीमती दीक्षा बिष्ट तथा प्रधानाचार्या श्रीमती माया बिष्ट ने सृष्टि को उसकी सफलता पर शुभकामनाएँ दीं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय को आशा है कि सृष्टि आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, नगर और देश का नाम रोशन करती रहेंगी।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.