HomeAdministrativeडीएम वंदना ने हस्ताक्षर अभियान लोगो को जागरूक करने का शुभारम्भ किया

डीएम वंदना ने हस्ताक्षर अभियान लोगो को जागरूक करने का शुभारम्भ किया

हल्द्वानी खबर संसार. डीएम वंदना ने हस्ताक्षर अभियान लोगो को जागरूक करने का शुभारम्भ किया जिसमे कम मतदान वाले स्थानों पर मतदाता के घर घर जाकर जागरूक करेंगी टीमें. आज  एमबीपीजी कालेज में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी वंदना ने हस्ताक्षर कर वोट करेगा नैनीताल कार्यक्रम का शुभारम्भ किया । जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अधिक से अधिक संख्या में वोट कर लोकतंत्र के महापर्व में प्रतिभाग करने की अपील की.

डीएम वंदना ने हस्ताक्षर अभियान लोगो को जागरूक करने का शुभारम्भ किया

Vedio भी देखें

डेमोक्रेसी जर्नी के रूप में लगाई गई आर्ट गैलरी का भी जिलाधिकारी ने अवलोकन किया, जिसमें प्रथम चुनाव वर्ष से प्रारंभ हुए लोकतंत्र के इस अनुष्ठान को दर्शाया गया है, जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी उपस्थिति अपने वोट के माध्यम से दर्शायी है। जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी स्वीप/मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे से कहा कि जिन विधानसभाओं में वोट का प्रतिशत कम है वहा अधिक से अधिक मतदाताओं को वोट के लिए जागरूक किया जाए। इसके लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत सोशल मीडिया से प्रचार प्रसार के माध्यम के साथ ही लोगों के मोबाइल पर वोट करने हेतु संदेश भी भेजे जांए साथ ही ब्लाक एव बूथ स्तरों पर जागरूकता कैम्प भी लगाये जांए।

नोडल अधिकारी स्वीप/मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे ने सभी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर / बीएलओ को निर्देशित किया गया है कि, वे अपने अपने बूथों पर हस्ताक्षर अभियान चलाये तांकि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अधिक से अधिक मतदान लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके. जनपद के मुख्य स्थानों तहसील परिसर हल्द्वानी, रामनगर, लालकुआं, कालाढूंगी, कलेक्ट्रेट नैनीताल, नगर पालिका परिसर नैनीताल, विकास भवन परिसर भीमताल में भी हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ सहायक रिटर्निग अधिकारियों के द्वारा किया गया ।   एमबीपीजी निर्वाचन कार्यालय में चलाए गए हस्ताक्षर अभियान में युवा मतदाता के साथ-साथ प्रशिक्षण में आए हुए कार्मिकों, महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.