Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति के त्योहार पर दान (Makar Sankranti 2022 Daan) का विशेष महत्व होता है। इस दिन लोग गरीबों को कई अलग-अलग चीजें दान करते हैं। इस दिन लोग सबसे पहले उठकर स्नान करते हैं। इसके बाद सूर्य देव को अर्घ्य देकर की चीजों का दान दिया जाता है। तो चलिए हम आपको उन चीजों के बारे में बताते हैं जिसके दान को आज के दिन फलदायी माना जाता है। इन चीजों का करें दान।
तिल का करें दान
आज के दिन तिल के दान को बेहद शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार मकर संक्रांति को तिल संक्रांति भी कहा जाता है। इस दिन काले तिल (Black Til) के दान से जीवन की सभी परेशानियां दूर होती है। इसके साथ ही सूर्यदेव और भगवान विष्णु भी प्रसन्न होते हैं। इसके पीछे की यह कथा है कि अपने क्रोधित पिता को शांत करने के लिए शनिदेव ने काले तिल से पूजा की थी। इससे सूर्य देव का गुस्सा शांत हो गया। इसके बाद सूर्य देव ने वरदान दिया था कि जब भी वह मकर राशि में आएंगे तो तिल से उनकी पूजा करने पर सभी को सुख और समृद्धि की प्राप्ति होगी।
इसे भी पढ़े−4 months पहले गुम हुआ मोबाइल 48 घंटो मे पुलिस ने किया बरामद
खिचड़ी का करें दान
मकर संक्रांति को खिचड़ी के त्योहार के रूप में भी जाना जाता है. इस दिन खिचड़ी (Khichdi) के दान से पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन चावल और काली उड़द की दाल खिचड़ी को दान करना चाहिए। काले उड़द से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही जीवन के सभी दोष भी दूर हो जाते हैं। वहीं चावल के दान से अक्षय फल की प्राप्ति होती है।
गुड़ का करें दान
आज के दिन गुड़ के दान (Jaggery) की भी बहुत महत्ता है। मकर संक्रांति के दिन गुड़ से बनी चीजें खाने और दान करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है। इसके दान से शनि, गुरु और सूर्य तीनों प्रसन्न होते हैं।
ऊनी कपड़ों का करें दान
मकर संक्रांति के दिन ऊनी कपड़े (Winter Clothes) का दान करने से आपको कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। कोशिश करें की किसी गरीब या बेसहारा को उसके घर जाकर गर्म कपड़े, कंबल का दान जरूर दें।
देसी घी का करें दान
आज के दिन देसी घी का दान करने से बहुत से लाभ प्राप्त होते हैं। इसके साथ ही आप चाहें तो देसी घी से बनी मिठाईयां (Sweet) दान कर सकते हैं। इससे आपके मान-सम्मान, यश में बढ़ोत्तरी होती है। यह भौतिक सुविधाओं की प्राप्ति में भी मदद करता है। इसके साथ ही नये कपड़े, बर्तन, तेल और गाय को हरा चारा दान देने से जीवन से बहुत लाभ मिलता है।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें


