spot_img
spot_img
HomeInternationalहमें हल्के में ना लें, खतरा मंडराया तो एटमी हमला भी कर...

हमें हल्के में ना लें, खतरा मंडराया तो एटमी हमला भी कर सकते हैं : पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ अपने युद्ध में बड़े झटके के बाद रूस में आंशिक सैन्य लामबंदी की घोषणा कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिमी देश रूस को तबाह व कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं। इन देशों ने हद पार कर दी है।

इसके साथ ही पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेतावनी भी दी। पुतिन ने पश्चिम को ये भी चेतावनी दी कि यह कोई झांसा नहीं है कि रूस अपने क्षेत्र की रक्षा के लिए सभी साधनों का उपयोग करेगा। रूस के रक्षा मंत्री ने कहा कि देश में 3,00,000 रिजर्व सैनिकों को तैनात किया जाएगा।

पुतिन ने परमाणु खतरें की निंदा की

उन्होंने परमाणु खतरे की भी निंदा करते हुए कहा कि रूस के पास “पश्चिमी खतरों” का जवाब देने के लिए “बहुत सारे हथियार” हैं। अगर हमारे देश की क्षेत्रीय अखंडता को खतरा है, तो हम अपने लोगों की रक्षा के लिए सभी उपलब्ध साधनों का उपयोग कर सकते हैं।

पूर्वी और दक्षिणी यूक्रेन में अलगाववादियों द्वारा नियंत्रित क्षेत्रों में रूस के अभिन्न अंग बनने पर जनमत संग्रह कराने की योजना की घोषणा के एक दिन बाद रूसी प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम संबोधन आया है। पुतिन ने अपने संबोधन के दौरान यूक्रेन में सेना के मौजूदा हालात और वहां के स्थिति के बारे में देश की जनता को रूबरू कराया।

पुतिन ने पश्चिमी देशों पर ‘‘परमाणु ब्लैकमेलिंग’’ करने का आरोप लगाया, साथ ही ‘‘रूस के खिलाफ परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की संभावना संबंधी नाटो देशों के शीर्ष प्रतिनिधियों के बयानों ’’ का भी जिक्र किया।

इसे भी पढ़े-BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.