Sunday, October 1, 2023
spot_img
spot_img
HomeUttarakhandचक्रवर्ती का तर्कहीन स्थानांतरण को लेकर कर्मचारी लामबंद

चक्रवर्ती का तर्कहीन स्थानांतरण को लेकर कर्मचारी लामबंद

पखबर संसार नैनीताल।चक्रवर्ती का तर्कहीन स्थानांतरण को लेकर कर्मचारी लामबंद। जी हा एरीज कर्मचारी संध सदैव एरीज में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमिताओं के विरुद्ध आवाज उठाता आया है इसी के क्रम संघ ने दस्तावेज सहित विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव के समक्ष पत्र के माध्यम से शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके तहत एरीज से इन शिकायतों पर जवाब मांगा गया है, जिसके उपरांत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के द्वारा जांच की जाएगी।

चक्रवर्ती का तर्कहीन स्थानांतरण को लेकर कर्मचारी लामबंद

इसी शिकायत का परिणाम है कि प्रशासन द्वारा भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं के इस आवाज को दबाने और कमजोर करने हेतु संघ सजग एवं सतर्क सदस्य, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ है उन्हे निशाना बनाया जा रहा है जिसका उदाहरण हमारे महत्वपूर्ण सदस्य  प्रदीप चक्रवर्ती का तर्कहीन स्थानांतरण है। एरीज के इस कृत की संघ घोर निंदा एवं भर्त्सना करते हुए आज 23 मई 2023 को एरीज कर्मचारी संघ सांकेतिक एवं शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का बाध्य हुआ है। इस प्रदर्शन का मुख्य लक्ष्य, श्री चक्रवर्ती के स्थानांतरण को वापस लेना और भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं को खत्म करना है। जिसके लिए एरीज कर्मचारी संघ दृढ़ संकल्प एवं प्रतिवद्ध है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.